बांका के मंदिरों में गूंजे जयकारे, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Banka Temple Darshan Today : बांका शहर के प्रमुख मंदिरों में बुधवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी, शनि मंदिर समेत अन्य देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ. सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और शाम की महाआरती में पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका शहर के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. भयहरण स्थान, पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी, शनि मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पट प्रातः 05 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना में शामिल हुए.

भयहरण स्थान मंदिर के पुजारी दिनेश झा ने बताया कि भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और लोककल्याण की कामना के साथ पूजा-अर्चना की.

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

संध्या समय मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. शहर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए और पूरे श्रद्धाभाव से भगवान की आराधना की. आरती के दौरान मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंज उठा. घंटियों और शंखनाद की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया.

मंदार में भी जारी रही नियमित पूजा

इधर, मंदार स्थित प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में भी पूर्व की भांति नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर मंगल कामनाएं कीं. संध्या आरती के उपरांत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं आस्था के रंग में रंगा नजर आया.

भगवान श्रीगणेश जी की हुई पूजा अर्चना

जिले भर के विभिन्न देवालयों में भगवान श्रीगणेश जी की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ गजानन की पूजा अर्चना की. इस दौरान भगवान को गंगाजल से पवित्र स्नान कराया गया. श्रद्धालुओं ने लाल सिंदूर का तिलक लगाकर अक्षत और फूल खासकर गेंदा चढ़ाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >