जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर से मारपीट मामले में राजद-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मारने की साजिश थी, संयोग से बचा

Jivesh Mishra: बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने इसे राजद और कांग्रेस की साजिश बताया और कहा कि उनका टारगेट कर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई.

Jivesh Mishra: बिहार के दरभंगा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश सरकार के मंत्री और जाले विधायक जीवेश मिश्रा के काफिले पर हमला हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और मंत्री की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा. किसी तरह उनका काफिला वहां से बाहर निकल सका.

घटना के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और मंत्री जीवेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए. तेजस्वी ने X पर एक वीडियो साझा कर कहा कि मंत्री ने सड़क की हालत पर सवाल पूछने वाले एक पत्रकार को बेरहमी से पीटा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

क्या हुआ था

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव में मंत्री जीवेश मिश्रा एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद समर्थकों और विरोधियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया. इस दौरान गांव के एक शख्स दिवाकर साहनी उर्फ दिलीप साहनी घायल हो गए और उनके कपड़े भी फट गए.

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक युवक माइक लेकर मंत्री से सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछने पहुंचा. मंत्री ने जवाब दिया कि सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है. लेकिन तभी भीड़ में हंगामा शुरू हो गया और किसी ने मंत्री की गाड़ी पर पथराव कर दिया. इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह मंत्री और उनके काफिले को वहां से बाहर निकाला. हालांकि प्रशासन की दो गाड़ियों को भीड़ ने घेर लिया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका और अधिकारियों को सुरक्षित निकाला गया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मेरे ऊपर मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत: जीवेश मिश्रा

जीवेश मिश्रा ने कहा कि उनके ऊपर मारपीट का आरोप पूरी तरह गलत है. सुनियोजित साजिश की गयी है. इसमें राजद और कांग्रेस के लोग हैं. यह लोग दो दिन पहले यूट्यूबर के घर भी गये थे. अब यूट्यूबर तेजस्वी यादव के दबाव में आरोप लगा रहा है. सच्चाई ये है कि मेरे काफिले को थानेदार स्कॉट करके ले जा रहे थे. मेरा वाहन गुजर गया. तभी तीन-चार लोगों ने मेरे पीछे आ रही काफिले की गाड़ियों को रोक कर उसके शीशे तोड़ दिये. टारगेट पर मैं था. उनका मकसद मुझ पर जानलेवा हमला करने का था, लेकिन संयोग से मैं बच गया.

इसे भी पढ़ें: RJD MLA ने JDU नेत्री को दी हत्या की धमकी, FIR दर्ज, 4 करोड़ की जमीन पर दबंगई का आरोप

इसे भी पढ़ें: Purnea Airport पर उतर सकता है हर तरह का विमान, अगले इतने वर्षों के लिए किया गया है डिजाइन, जानें खासियत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >