चीन के युन्नान प्रांत में भूकंप के झटके, दो लोगों की मौत, 13 घायल

चीन के युन्नान प्रांत के क्यूआओजिआ काउंटी में भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. भूकंप की तीव्रता पांच मापी गई है.

बीजिंग : चीन के युन्नान प्रांत के क्यूआओजिआ काउंटी में भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. भूकंप की तीव्रता पांच मापी गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ’ ने अपनी खबर में बताया कि एक व्यक्ति मलबे में दबा हुआ है और बचाव दल भूकंप वाले स्थान के लिए रवाना हो गया है.

चीन भूकंप नेटवर्क केन्द्र के अनुसार भूकंप के झटके सोमवार रात नौ बज कर 47 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केन्द्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई पर था और इसके झटके क्यूजिंग शहर के हूजे काउंटी,झाओतोंग और शिएनवेई शहरों तथा चुशियोंग यी स्वायत्त प्रान्त में महसूस किए गए. क्यूआओजिआ काउंटी की सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए 16 जगहों पर बचाव दलों को भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >