100% टैरिफ के खतरे के बीच अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से मुलाकात में उठेगा रूसी तेल का मुद्दा?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते अमेरिका के दौरे पर हैं. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है. शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा के दौरान व्यापार और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर भी नजर रहेगी.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते अमेरिका के दौरे पर जाएंगे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है. ऐसे में शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा के दौरान व्यापार और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर भी नजर रहेगी.

अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी अहम बैठक होगी. इसके अलावा दोनों नेताओं की कुछ अनौपचारिक मुलाकातें भी हो सकती हैं. पिछले एक दशक से ज्यादा समय में यह पहली बार है, जब चीन के राष्ट्रपति अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे.

व्हाइट हाउस में ट्रंप करेंगे शी जिनपिंग का स्वागत

अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विमान वाशिंगटन के पास ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरेगा, तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां उनका स्वागत करेंगे. आमतौर पर ट्रंप विदेशी नेताओं से व्हाइट हाउस में ही मुलाकात करते हैं.

शी जिनपिंग की यात्रा का मुख्य कार्यक्रम बृहस्पतिवार को होगा. इस दिन ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस के स्टेट फ्लोर पर आयोजित स्वागत समारोह में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत करेंगे.

इसके बाद ट्रंप और शी जिनपिंग रोज गार्डन में सैनिकों के निरीक्षण में शामिल होंगे. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत होगी.

चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए राजकीय रात्रिभोज

बृहस्पतिवार शाम ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ईस्ट रूम में चीनी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. इस दौरान शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन सम्मानित अतिथि होंगी. ट्रंप ने इस रात्रिभोज को बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया है. दोनों नेता इस दौरान संबोधन भी करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि हजारों लोग इस रात्रिभोज में शामिल होना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में बन रहे 1,000 लोगों की क्षमता वाले नए बॉलरूम का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है. इसलिए इसका इस्तेमाल इस आयोजन के लिए नहीं किया जा सकेगा. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने कई अच्छे दोस्तों से कहा है कि वे इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सकते.

राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे बड़े कारोबारी

व्हाइट हाउस ने राजकीय रात्रिभोज में शामिल होने वाले कुछ मेहमानों के नाम साझा किए हैं. इनमें अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क, गूगल के सुंदर पिचाई और डेल टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल डेल शामिल हैं.

मेहमानों की सूची में एनवीडिया के जेनसन हुआंग, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, सिटीग्रुप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन फ्रेजर और हाल में एप्पल के सीईओ पद से हटे टिम कुक का नाम भी शामिल है.


ये भी पढ़ें: भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >