अमेरिका में सदी का सबसे भयानक तूफान, जम गये कई राज्य, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिकी अधिकारी इस तूफान को सदी का सबसे घातक तूफान करार दे रहे हैं. अमेरिका के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अब भी बर्फीले तूफान की चपेट में हैं. तूफान के कारण लाखों घरों की बिजली गुल है, आवाजाही पूरी तरह ठप है. हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुके हैं. अबतक करीब 60 लोगों का मौत हो चुकी है.

अमेरिका में तबाही मची है. सदी के सबसे बड़े तूफान से अमेरिका के कई राज्य दो चार हो रहे हैं. बर्फीले चक्रवाती तूफान के चलते अब तक अमेरिका में 60 लोगों की मौत हो चुकी. जबकि लाखों लोग इससे प्रभावित हुए है. वहीं, बर्फीले तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में ठंड भी कई गुना बढ़ गई है.

कई इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी: अमेरिका में आये बर्फीले तूफान के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. देश के कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. पश्चिमी न्यूयॉर्क में रहने वाले लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है. तूफान और हिमपात के कारण बफेलो में हालत बद से बदतर हो गये हैं.

20 करोड़ लोग प्रभावित: अमेरिका में आये बर्फीले तूफान के कारण वहीं के करीब 20 करोड़ लोग का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. तूफान के कारण अब तक 60 लोगों की जान चली गई है. तूफान के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई शहरों में बिजली भी चली गई है. तूफान का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के न्यूयॉर्क और मोटाना में देखने को मिल रहा है.

अमेरिका के सबसे खतरनाक तूफानों में से एक: राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान को लेकर कहा है कि मंगलवार तक पश्चिमी न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में नौ इंच तक बर्फ गिर सकती है. इससे इलाके में ठंड और बढ़ेगी. एरी काउंटी के कार्यकारी अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने बताया कि तूफान से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. अभी तूफान देश में और कहर बरपाएगा.

Also Read: पेंशन के लिए जरूरी है PPO नंबर, भूल गये हैं तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए दोबारा हासिल करने का आसान तरीका

कई अमेरिकी अधिकारी इस तूफान को सदी का सबसे घातक तूफान करार दे रहे हैं. अमेरिका के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अब भी बर्फीले तूफान की चपेट में हैं. तूफान के कारण लाखों घरों की बिजली गुल है, आवाजाही पूरी तरह ठप है. हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुके हैं. वहीं. प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों की जान जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने तूफान से पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >