‘क्रिसमस नॉटी लिस्ट’ में कौन-कौन? ट्रंप बोले- बहुत सारे नाम हैं… दुनिया में बवाल मच जाएगा

Donald Trump’s Christmas naughty list: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2025 के केनेडी सेंटर ऑनर्स के पुरस्कार समारोह के दौरान शामिल हुए. इसी दौरान उनकी ‘नॉटी लिस्ट’ से संबंधित सवाल किए गए. इसे ट्रंप ने  को हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया, यह कहते हुए कि यह सूची बहुत लंबी है और इसका खुलासा करना दुनिया में समस्या खड़ी कर सकता है.

Donald Trump’s Christmas naughty list: अमेरिका में अब क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके क्रिसमस मेहमानों के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया. ट्रंप 2025 के केनेडी सेंटर ऑनर्स के पुरस्कार समारोह के दौरान शामिल हुए. इसी दौरान उनकी ‘नॉटी लिस्ट’ से संबंधित सवाल किए गए. इसे ट्रंप ने  को हल्के-फुल्के अंदाज में टाल दिया, यह कहते हुए कि यह सूची बहुत लंबी है और इसका खुलासा करना दुनिया में समस्या खड़ी कर सकता है. इस समय अमेरिकी राजनीति में एप्स्टीन फाइल्स को लेकर लगभग हर हफ्ते कोई न कोई नया खुलासा होता रहता है. यह एक ऐसा विषय है, जिस पर आए दिन बवाल भी होता रहता है.  

ट्रंप की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. इसमें एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि इस साल उनकी “नॉटी लिस्ट” में कौन-कौन शामिल है. तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “ऊऊऊ… यह बहुत लंबी लिस्ट है! अगर मैंने बता दिया, तो दुनिया में कहीं न कहीं समस्या हो जाएगी.” हमारी लिस्ट काफी बड़ी है, लेकिन हमारा देश बहुत अच्छा कर रहा है. हम दुनिया में इस समय सबसे हॉट देश हैं, जबकि एक साल पहले हम एक ‘मरा हुआ देश’ थे.” समारोह में पहुंचने पर जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इसकी तैयारी कैसे की, तो ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ज्यादा तैयारी नहीं की. उन्होंने कहा- ‘मेरी याददाश्त अच्छी है, इसलिए मैं बातें याद रख सकता हूँ, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है. लेकिन मैं बस खुद रहना चाहता था. आपको खुद होना चाहिए. जॉनी कार्सन वह भी खुद ही थे.’

पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए ट्रंप

ट्रंप से पहले के अमेरिकी राष्ट्रपति आमतौर पर सम्मानित कलाकारों के साथ यह कार्यक्रम देखते थे. अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने यह समारोह छोड़ दिया था. रविवार को, ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति बने जिन्होंने खुद केनेडी सेंटर ऑनर्स कार्यक्रम की मेजबानी की. यह कदम ऐसे समय आया है जब उन्होंने प्रदर्शन कला केंद्र (Kennedy Center) के प्रमुख और कई बोर्ड सदस्यों को हटाकर स्वयं को चेयरमैन नियुक्त कर लिया था. जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद पर लौटने के बाद से, ट्रंप ने इस संस्था को अपनी वोक विरोधी सांस्कृतिक लड़ाई का केंद्र बना दिया है. यह एक डेमोक्रेट राष्ट्रपति के नाम पर है.

1978 से, केनेडी सेंटर ऑनर्स अमेरिकी कला और संस्कृति में योगदान देने वाले आइकनों को सम्मानित करता रहा है. इस साल सम्मान पाने वालों में अभिनेता सिल्वेस्टर स्टैलोन, गायिका ग्लोरिया गेयनर, कंट्री गायक जॉर्ज स्ट्रेट, रॉक बैंड ‘किस’ और अभिनेता-गायक माइकल क्रॉफर्ड शामिल हैं. ट्रंप ने सम्मानित होने वालों को अद्भुत लोग बताया, जो अमेरिकी कला और संस्कृति में सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा- ‘मैं उनमें से ज्यादातर को जानता हूं और मैं सभी का प्रशंसक रहा हूं.

ट्रंप प्रशासन ने शुरू किया ऑफेंडर हॉल ऑफ शेम वेब पेज

इससे पहले, व्हाइट हाउस ने ‘ऑफेंडर हॉल ऑफ शेम’ नाम की एक नई वेब पेज शुरू की थी, जिसमें उन खबरों को सूचीबद्ध किया गया है जिन्हें सरकार ‘गलत, भ्रामक’ या ‘पक्षपाती’ बताती है. इस वेबसाइट पर हर स्टोरी के लिंक, न्यूज आउटलेट का नाम और उसे लिखने वाले पत्रकारों की जानकारी भी दी गई है. कहानियों को कई श्रेणियों में बांटा गया है. जैसे- misrepresentation, omission of context, bias, malpractice, mischaracterisation, false claim, और left-wing lunacy. ट्रंप मीडिया के खिलाफ अपने कड़े रुख को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. यह प्रयास भी उनके इसी रुख का परिणाम है.  

ये भी पढ़ें:-

पुतिन के दौरे के बाद जागा अमेरिका, टॉप डिप्लोमैट हुकर को भेजा इंडिया, किससे मिलेंगी और क्या है टूर का एजेंडा? जानें

फिर छिड़ी ट्रंप की रुकवाई हुई जंग, थाईलैंड ने कंबोडिया पर दागी मिसाइलें, एयर स्ट्राइक से मचा कोहराम

यूक्रेन पीस प्लान से हट सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जूनियर ट्रंप ने दिया संकेत, जेलेंस्की को लगाई लताड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >