PM Modi China Visit: पीएम मोदी की यात्रा पर क्या बोली चीनी मीडिया? ड्रैगन-हाथी पर दुनिया की नजर

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन दौरे पर हैं. इस दौरान रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी हुई. पीएम मोदी की चीन यात्रा पर दुनिया भर की नजरें हैं. चीनी मीडिया ने भी पीएम मोदी की यात्रा को व्यापक कवरेज दिया है.

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन की यात्रा पर गए हैं. पीएम मोदी के इस दौरे पर दुनिया भर की नजर है. क्योंकि यह दौरे ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका ने भारतीय आयात पर 50 प्रतिशत की टैरिफ लगा दिया है. पीएम मोदी की रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर बात भी हुई. पीएम जब 7 साल के बाद चीन पहुंचे तो माहौल काफी बदला-बदला था. भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था. जिनपिंग और उनकी पत्नी ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी के दौरे को चीनी मीडिया ने बढ़-चढ़कर कवरेज दिया है. जिसमें दोनों देशों के बढ़ते सहयोग और विदेश नीति के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया है.

PM Modi China Visit: ग्लोबल टाइम्स ने क्या कहा?

चीन के एक प्रमुख सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने ” चीन और भारत सहयोगी साझेदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं: शी” शीर्षक से एक स्टोरी प्रकाशित किया, जिसमें राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक के बारे में की गई टिप्पणी पर कहा गया कि, “जब तक दोनों देश इस व्यापक दिशा पर कायम रहेंगे, चीन – भारत संबंध स्थिर और दीर्घकालिक विकास को बनाए रख सकते हैं.” ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि शी ने कहा कि चीन और भारत को अच्छे संबंध वाले पड़ोसी बनना चाहिए. एक-दूसरे की सफलता में मदद करने वाले साझेदार बनना चाहिए. “ड्रैगन और हाथी का सहयोगात्मक समझौता” दोनों देशों के लिए सही विकल्प होना चाहिए.

PM Modi China Visit: चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने क्या कहा?

चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ ने लिखा- “शी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया तथा दोनों देशों द्वारा अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने, तियानजिन बैठक के बाद इसमें और सुधार लाने, उनके सतत, सुदृढ़ और स्थिर विकास के लिए काम करने के महत्व पर बल दिया. एक अन्य चीनी समाचार आउटलेट ‘शिन्हुआ’ ने शी की उस टिप्पणी पर जिसमें उन्होंने भारत और चीन को वैश्विक दक्षिण के दो स्तंभ बताया था.

PM Modi China Visit: चीनी पत्रकारों ने क्या कहा?

हिन्दी भाषी चीनी पत्रकार झांग शियाओ, जिन्होंने अपना परिचय अंजलि के रूप में दिया, ने दोनों देशों के बीच गहन सहयोग पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “हम पड़ोसी देश हैं और दुनिया के अग्रणी विकासशील देश हैं. हम दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं. हमारा व्यापार सहयोग व्यापक है… इसलिए, अवसर अपार हैं. हमारे बीच तनाव नहीं होना चाहिए. हमें हाथ मिलाना चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए… मेरा मानना ​​है कि चीन की उच्च तकनीक दुनिया भर में प्रसिद्ध है. हम इस पर सहयोग कर सकते हैं.” एक अन्य चीनी पत्रकार और चीन स्थित आउटलेट सीजीटीएन के मुख्य संपादक वू लेई ने सीमा मुद्दे को व्यापक संबंधों पर हावी होने से रोकने के लिए नेताओं की प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: SCO Summit: पीएम मोदी ने रिसेप्शन में विश्व नेताओं से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें: SCO Summit Video: जिनपिंग ने एससीओ समिट में पीएम मोदी का खास अंदाज में किया स्वागत, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >