Watch Video : इजराइल ने इस तरह मार गिराए ईरानी ड्रोन, वीडियो आया सामने

Watch Video : ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर मिसाइलें दागी और ड्रोन से हमला किया. इसकी पुष्टि इजराइल की ओर से की गई है. इस हमले का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

Watch Video : शनिवार रात ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. इस संबंध में एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट आई है. इसके जवाब में इजराइल ने ईरान के दो फ्यूल डिपो और कुछ अन्य ठिकानों को निशाना बनाया. एक वीडियो रविवार सुबह Israel Defense Forces (IDF) ने जारी किया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा गया–ईरान ने आज रात इजराइल पर यूएवी लॉन्च किया. हम उनमें से कई को रोक रहे हैं. देखें वीडियो.

इजराइल द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमले शुरू करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है. रॉयटर्स के अनुसार, ईरानी सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह हमला “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III” की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य इजराइल की हमले की ताकत को कमजोर करना है.

यह भी पढ़ें : Iran Israel War: तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को दी चेतावनी

ईरानी हमले में तीन महिलाओं की मौत

रविवार को इजराइली आपातकालीन कर्मचारियों ने एक घर का सर्वे किया, जिसे ईरानी मिसाइल हमले का शिकार बताया गया. इसमें एक महिला की मौत हो गई. इजराइली एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि उत्तरी इजराइल में एक अन्य हमले में तीन महिलाओं की मौत और 10 लोग घायल हुए. कुछ को छर्रे लगने से हल्की चोटें आईं. इजराइली सेना ने कहा कि शनिवार रात ईरान से और मिसाइलें दागी गईं, जिनसे निपटने की कोशिश की जा रही है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि उन्होंने इजराइल की एनर्जी और जेट ईंधन सुविधाओं को निशाना बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >