Watch Video : आया भूकंप, हिला अस्पताल, मरीज के बेड की ओर भागे डॉक्टर, दिल जीत लेगा ये वीडियो

Watch Video : म्यांमार में आए भूकंप के बाद के कई वीडियो अब सामने आ रहे हैं. इन्हें देखकर सजह ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दौरान लोगों के दिल पर क्या गुजर रही होगी. एक वीडियो अस्पताल का सामने आया. देखें वीडियो में क्या है खास.

Watch Video : म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भीषण भूकंप ने जमकर तबाही मचाई. भूकंप के बाद के कई वीडियो सामने आ रहे है. एक वीडियो अस्पताल का आया है. इसमें नजर आ रहा है कि एक मरीज बेड पर लेटा है. जब भूकंप आया तो बेड हिलने लगा. इसके बाद डॉक्टर और नर्स मरीज के बेड की ओर दौड़ते हैं. वे मरीज को बेड से गिरने नहीं देते. वीडियो को I.P. Singh @IPSinghSp नाम के एक्स यूजर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– मानवता की ये बड़ी मिसाल हैं अपने मरीज को छोड़कर डॉक्टर और नर्स नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी. देखें वीडियो

मृतकों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक

म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हो गई है. बचावकर्मियों और एक सहायता समूह ने कहा कि रमजान के महीने के दौरान मस्जिदों में नमाज अदा कर रहे सैकड़ों मुसलमानों की भूकंप में मौत हो गई. एक मठ के ढहने से 270 बौद्ध भिक्षुओं की भी मौत हो गई. एक प्री-स्कूल कक्षा के ढह जाने से पचास बच्चों की मृत्यु हो गई. सहायता समूहों और संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि भूकंप से देश में भुखमरी और बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >