Watch Video : पैर हिल रहा है जिंदा है वह, म्यांमार भूकंप के बाद का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Watch Video : म्यांमार में आए भूकंप के बाद के कई वीडियो सामने आए हैं. इन्हें देखकर सजह ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दौरान लोगों के दिल पर क्या गुजर रही होगी. देखें वीडियो.

Watch Video : म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता वाले भीषण भूकंप के बाद बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या बढ़कर 1,644 हो गई जबकि घायलों की संख्या 3,408 बताई जा रही है. वहीं, 139 अन्य लापता हैं. भूकंप के बाद के वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं. इसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी तबाही मची होगी. एक वीडियो भूकंप के बाद का आया है जिसमें दिख रहा है कि कई इलाके मलबे में बदल गए हैं. देखें वीडियो

एक वीडियो में नजर आ रहा है कि मलबे के नीचे एक पैर हिल रहा है. शख्स जिंदा है जिसे बाहर निकालने का प्रयास जारी है.

थाईलैंड में भूकंप का प्रभाव

थाईलैंड अपने पड़ोसी म्यांमार की तरह भूकंप से प्रभावित हुआ था. यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई. भूकंप ने बैंकॉक के ग्रेटर इलाके को हिलाकर रख दिया था, जहाँ लगभग 17 मिलियन लोग रहते हैं. 10 में से नौ मौतें बैंकॉक के चतुचक बाजार के पास एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत के ढहने की जगह पर हुईं. हालांकि, 78 लोग अभी भी लापता हैं.

भूकंप आने पर, थाईलैंड की सरकार के लिए एक चीनी कंपनी द्वारा बनाई जा रही 33 मंजिला ऊंची इमारत हिलने लगी. इसके बाद इमारत धूल के विशाल गुबार के साथ जमीन पर धराशायी हो गयी, जिससे लोग चीखने लगे और घटनास्थल से भागने लगे. अपने साथी और उसके पांच अन्य दोस्तों की तलाश में जुटी 45 वर्षीय नारुमोल थोंगलेक ने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना कर रही थी कि वे बच गए हों, लेकिन जब मैं यहां पहुंची और खंडहर देखा. ’’

चीन ने कहा कि उसने 135 से अधिक बचाव कर्मियों व विशेषज्ञों के अलावा मेडिकल किट और जेनरेटर जैसी सामग्रियां भेजी हैं. इमरजेंसी हेल्प के तौर पर लगभग 13.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है. हांगकांग ने 51 सदस्यों वाली एक टीम म्यांमार भेजी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >