Viral Video : युद्ध होने पर पाकिस्तान की जनता नहीं देगी सरकार का साथ? देखें आखिर क्यों

Viral Video : 2 मई को जामिया हफ्सा और लाल मस्जिद में रिकॉर्ड किए गए वायरल वीडियो से पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है. देखें आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में? विवादास्पद मौलवी मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने क्या किया सवाल और क्या मिला जवाब?

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो पाकिस्तान का है. इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के एक विवादास्पद मौलवी मौलाना अब्दुल अजीज गाजी का यह वीडियो है. एक मंच से उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे भारत के साथ युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे. इस सवाल के बाद वहां एक भी हाथ नहीं उठा. यह घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक आतंकवादी हमले के लगभग दो सप्ताह बाद हुई. इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी और तब से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है. देखें क्या है वायरल वीडियो में.

मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने क्या किया सवाल

इस्लामाबाद संभावित कूटनीतिक और सैन्य नतीजों के लिए तैयार है. इस बीच इ वीडियो से प्रतीत होता है कि पाकिस्तान के धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने में असंतोष है. लाल मस्जिद में छात्रों और अनुयायियों को संबोधित करते हुए गाजी ने कहा, “मेरे पास आपसे एक सवाल है. मुझे बताएं, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ लड़ता है, तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके लिए लड़ेंगे?” इसके जवाब में कोई हाथ नहीं उठाया गया.

यह भी पढ़ें : India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे

आज पाकिस्तान में अविश्वास : गाजी

उन्होंने आगे कहा, “इसका मतलब है कि पर्याप्त समझ है.” गाजी ने पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “आज पाकिस्तान में अविश्वास है. एक क्रूर, बेकार व्यवस्था यहां है. यह भारत से भी बदतर है.” मौलवी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अत्याचारों का भी हवाला दिया और पाकिस्तानी राज्य पर अपने ही लोगों पर बमबारी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान में जो हुआ, पाकिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में उन्होंने जो किया ये अत्याचार हैं. अपने ही नागरिकों पर बमबारी की गई.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >