Viral Video : नीचे ज्वालामुखी की आग, ऊपर बिजली की चमक, एक बार नहीं बार-बार देखना चाहेंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ज्वालामुखी के धुएं के ठीक ऊपर बिजली की चमक नजर आ रही है. देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Mansi @imansiofficial एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ”यह एनिमेशन नहीं है, ऐसा सचमुच हुआ है. ज्वालामुखी के बीच बिजली डरावनी होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है.”

वीडियो में नजर आ रहा है कि आसमान में बिजली चमक रही है. ठीक उसके नीचे ज्वालामुखी का लावा उठ रहा है. लावा के धुएं के ठीक ऊपर बिजली की चमक लोगों का मन मोह लेती है. वहां कुछ लोगों की मौजूदगी है. इनमें से किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे में वीडियो कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वीडियो

Read Also : Viral Video : एंबुलेंस पहुंचते ही रुक गई मारपीट, दिया रास्ता, फिर चले खूब लात-घूंसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >