Viral Video : पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है! मसाज करा रहा था विदेशी, पहुंच गया ट्रांसजेंडर

Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल है जिसे एक विदेशी पर्यटक ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. देखें वीडियो में क्या है खास.

Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह कराची का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट नजर आ रहा है जो सड़क किनारे मसाज करा रहा है, तभी उसके पास एक ट्रांसजेंडर पहुंच जाता है. फिर जो हुआ, वो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा. दरअसल, विदेशी पर्यटक ने खुद के साथ हुए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही इस बारे में अपना अनुभव भी यूजर के साथ साझा किया. देखें वीडियो…

इंस्टाग्राम पर वीडियो किया जा रहा है पसंद

इंस्टाग्राम पर @realwildcarlos नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है – मैं पाकिस्तान के कराची की सड़कों पर एक अच्छी स्ट्रीट मसाज करवा रहा था. इसी वक्त एक लेडीबॉय मेरे पास आया और उसने पैसे मांगे. कुछ बातचीत हुई. इसके बाद मैंने उसे कुछ पैसे दिए, क्योंकि मैं जानता हूं कि पाकिस्तान में इस तरह के लोग कैसे संघर्ष करते हैं. मुझे उन पर दया आ गई.

ट्रांसजेंडर टूरिस्ट से मांगती है 500 रुपये

ट्रांसजेंडर टूरिस्ट से 500 पाकिस्तानी रुपये मांगती है. ये देखकर टूरिस्ट चौंक जाता है. वह इतने पैसे देने से मना कर देता है. वह कहता है कि वह केवल 100 रुपये दे सकता है, क्योंकि 500 बहुत अधिक होते हैं. इस पर बात नहीं बनती है. वीडियो में टूरिस्ट कहता नजर आ रहा है कि मैं तुम्हें कुछ नहीं दूंगा, लेकिन ट्रांसजेंडर अपनी बात पर अड़ जाती है. फिर वो उससे पूछता है कि क्या तुम मसाज भी करती हो. इस पर वो सिर हिलाकर हां कहता है. इसके बाद टूरिस्ट  400 पाकिस्तानी रुपये यानी (1.4 डॉलर) देने पर सहमत हो जाता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल

ट्रांसजेंडर के जाने के बाद शख्स के हाथ की मसाज कर रहा व्यक्ति, टूरिस्ट से पूछता है कि क्या वह तुम्हें पसंद आई? तो वह ना में जवाब देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >