Viral Video: दरवाजे के अंदर खड़ा था 'यमराज', देखते ही सिर पर पैर रखकर भागा युवक, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो दिख रहा है युवक मौत के कितने करीब पहुंच गया था. किसी तरह उसकी जान बची.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स के सामने विशाल और गुस्साया हुआ हिप्पो है. हिप्पो के सामने खड़ा शख्स अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हिप्पो अपने मजबूत जबड़े में उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा.

युवक की जान लेने पर उतारू हो गया हिप्पो?

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स घर के अंदर से गिरते-पड़ते भागने की कोशिश कर रहा है. उसके पीछे बड़ा सा हिप्पो अपना जबड़ा फैलाए उसे चीर-फाड़ने के लिए दौड़ा रहा है. हिप्पो काफी गुस्से में नजर आ रहा है. वो युवक हिप्पो को अटैक रोकने के लिए उसके जबड़े को पकड़ने की कोशिश करता है. इस बीच हिप्पो एक बार पीछे की ओर धूम जाता है. युवक लगातार अपनी बचाव की कोशिश करता दिख रहा है.

लाठी देख फिर गुस्से में आया हिप्पो

अपने बचाव के लिए युवक पास पड़ी लाठी उठाकर उसे जोर से जमी पर पटकता है, लेकिन डरने की बजाए हिप्पो और गुस्से में आकर दोगुनी तेजी से युवक पर हमला कर देता है. किसी तरह पेड़ के पीछे छिपकर युवक अपनी जान बचाता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

कई लोगों ने किया लाइक और कमेंट

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक साढ़े मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हिप्पो काफी खतरनाक होता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा हिप्पो के साथ कोई मजाक नहीं.’ कई यूजर ने लिखा बेहद डरावना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >