Viral Video: मगरमच्छों की मोमोज पार्टी, पानी किनारे जमकर उड़ाई दावत, नजारा देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छों का एक अनोखा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. पानी के किनारे जमा कई मगरमच्छ मोमोज पर टूट पड़ते दिख रहे हैं. विशाल जबड़ों में एक साथ कई मोमोज दबाकर खाते इन मगरमच्छों का नजारा हैरान करने वाला है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी के किनारे कई मगरमच्छ मोमोज खाते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर मगरमच्छों शिकार कर खाना पसंद करते हैं लेकिन यहां तो नजारा ही कुछ और दिख रहा है. उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. विशाल जबड़ों वाले ये मगरमच्छ एक साथ कई मोमोज निगलते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि तट के किनारे कई मगरमच्छ जमा हैं और उनके सामने मोमोज फेंके जा रहे हैं. जैसे ही मोमोज उनके पास पहुंचते हैं, मगरमच्छ तेजी से अपना मुंह खोलकर उन्हें पकड़ लेते हैं. कुछ मगरमच्छ तो एक ही बार में कई मोमोज अपने जबड़े में दबाते दिखाई दे रहे हैं.

बड़े-बड़े जबड़ों में गायब हुए मोमोज

वीडियो का सबसे रोमांचक हिस्सा वह है, जब मगरमच्छ अपने विशाल जबड़े खोलकर मोमोज को एक ही झटके में निगलते नजर आते हैं. पानी के किनारे खड़े इतने सारे मगरमच्छों को एक साथ खाते देखना अपने आप में चौंकाने वाला नजारा है.

कुछ मगरमच्छ मोमोज पाने के लिए एक-दूसरे के बेहद करीब आते दिखाई देते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो उनके लिए कोई खास मोमोज पार्टी रखी गई हो.

सोशल मीडिया वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. मगरमच्छ और मोमोज का ऐसा मेल शायद ही किसी ने पहले देखा हो. यही वजह है कि वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. हालांकि वीडियो कहां का है और मगरमच्छों को मोमोज किसने खिलाए, इसकी जानकारी नहीं मिली है.

Also Read: बुजुर्ग पर चढ़ा महिषासुर का साया! नाग पंचमी पर 70 साल के बाबा खाने लगे घास-भूसा, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >