जो मादुरो का संदेश, वही मेरा… ट्रंप की धमकी के बाद बोलीं वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति, US के सहयोग की जताई उम्मीद

Venezuela Acting President Invite US Govt to collaborate: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज निकोलस मादुरो की अमेरिका द्वारा गिरफ्तारी के बाद संदेश जारी किया है. उन्होंने इस दौरान मादुरो के प्रति निष्ठा भी दिखाई और अमेरिकी सरकार को देश में सहयोग करने के लिए आमंत्रित ही किया है. उन्होंने कहा कि शांति और संवाद का उनका संदेश भी वही है, जो मादुरो का रहा है.

Venezuela Acting President Invite US Govt to collaborate: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज निकोलस मादुरो के पद से हटाए जाने के बाद सत्ता संभालेंगी. हालांकि, रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को देश से ले जाने की आलोचना की है और मांग की है कि अमेरिका उन्हें वापस लौटाए. इस पर ट्रंप ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर वह सही काम नहीं करती है, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद मादुरो से भी बड़ी. ट्रंप ने यह चेतावनी अंटलांटिक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में दी. इस धमकी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका सरकार को सहयोग के एजेंडे पर मिलकर काम करने का निमंत्रण देते हुए एक संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका के साथ काम करना चाहता है, हालांकि उन्होंने इस दौरान मादुरो के प्रति भी अपना समर्थन जाहिर किया और कहा कि उनका संदेश वही है, जो राष्ट्रपति निकोलस का था.

इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “वेनेजुएला की ओर से दुनिया के नाम और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक संदेश: वेनेजुएला शांति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. हमारा देश बाहरी खतरों के बिना, आपसी सम्मान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माहौल में जीना चाहता है. हमारा मानना है कि वैश्विक शांति की नींव हर देश के भीतर शांति सुनिश्चित करने से रखी जाती है. हम अमेरिका और वेनेजुएला के बीच और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ वेनेजुएला के संबंधों को संतुलित और सम्मानजनक बनाने को प्राथमिकता देते हैं, जो संप्रभु समानता और आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप के सिद्धांतों पर आधारित हों. यही सिद्धांत दुनिया के बाकी देशों के साथ हमारी कूटनीति का मार्गदर्शन करते हैं.”

वही संदेश जो मादुरो का, अमेरिका को साथ काम करने के लिए आमंत्रित करते हैं – डेल्सी रोड्रिगेज

हालांकि अमेरिका ने संकेत दिया है कि मादुरो के बाद के परिदृश्य में रोड्रिगेज उनकी पसंदीदा नेता होंगी. इसके बावजूद रोड्रिगेज ने मादुरो के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि शांति और संवाद का उनका संदेश भी वही है, जो मादुरो का रहा है. उन्होंने कहा, “हम अमेरिका सरकार को अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में साझा विकास पर केंद्रित सहयोग के एजेंडे पर हमारे साथ काम करने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि स्थायी सह-अस्तित्व को मजबूत किया जा सके.” 

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, हमारे लोग और हमारा क्षेत्र शांति और संवाद के हकदार हैं, युद्ध के नहीं. यही हमेशा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का संदेश रहा है और आज पूरे वेनेजुएला का भी यही संदेश है. यही वह वेनेजुएला है, जिस पर मैं विश्वास करती हूं और जिसके लिए मैंने अपना जीवन समर्पित किया है. मैं ऐसे वेनेजुएला का सपना देखती हूं, जहां सभी अच्छे वेनेजुएलाई एकजुट हो सकें. वेनेजुएला को शांति, विकास, संप्रभुता और एक सुरक्षित भविष्य का अधिकार है.”

मादुरो के बेटे ने सड़क पर संघर्ष की बात दोहराई

इससे पहले, अपदस्थ वेनेजुएलाई नेता निकोलस मादुरो के बेटे निकोलस मादुरो गुएरा ने कहा था कि इतिहास यह बताएगा कि गद्दार कौन थे. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो संदेश में मादुरो गुएरा ने सत्तारूढ़ आंदोलन के भीतर संभावित विश्वासघात की चेतावनी दी और कहा कि इतिहास दोषियों को बेनकाब करेगा. उन्होंने आंतरिक साजिश की ओर इशारा किया. ला गुआइरा प्रांत से सांसद और सत्तारूढ़ यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (PSUV) के सदस्य मादुरो गुएरा ने कहा कि हालिया घटनाक्रम के बावजूद पार्टी एकजुट बनी रहेगी. उन्होंने समर्थकों से 4 और 5 जनवरी को सार्वजनिक लामबंदी में हिस्सा लेने की अपील की, ताकि नेतृत्व के इर्द-गिर्द एकजुटता मजबूत की जा सके.

आज मादुरो के खिलाफ सुना जाएगा मुकदमा

निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिका की हिरासत में हैं. उन्हें 3 जनवरी को रात में अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स ने गिरफ्तार किया. उन्हें रात में ही न्यूयॉर्क ले जाया गया. सोमवार को मादुरो को न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की एक संघीय अदालत में पेश होने की संभावना है. उन पर कथित “नार्को-आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश” से जुड़े आरोप लगाए गए हैं. शनिवार को किए गए अमेरिकी अभियान के बाद यह उनकी पहली अदालत में पेशी होगी.

ये भी पढ़ें:-

UAE के जाते ही सऊदी अरब ने STC को खदेड़ा, हदरामौत और अल-महारा में लौटी यमन सरकार

मां की कसम… मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बेटे का पहला बयान, अमेरिकी कार्रवाई पर कहा- इतिहास बताएगा कि…

मुझे खुश करना जरूरी… ट्रंप की भारत को धमकी; रूसी तेल व्यापार जारी रहा तो बढ़ेगा टैरिफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >