मेरा फोन बीजिंग नहीं, दिल्ली जाता है… अमेरिकी सीनेटर ने भारत की तारीफ की और चीन पर जताई नाराजगी

US Senator Steve Daines : अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर सीनेटर स्टीव डेंस ने कहा कि वह चीन जाते समय अपना फोन वॉशिंगटन में छोड़ देते हैं, लेकिन भारत आते समय साथ लाते हैं. उन्होंने भारत को भरोसेमंद साझेदार बताया है. सीनेटर स्टीव कहा कि भारत-अमेरिका मिलकर चीन की तकनीकी और नवाचार क्षमता को प्रभावी चुनौती दे सकते हैं.

US Senator Steve Daines : अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर स्टीव डेन्स ने भारत और चीन के बीच भरोसे पर अंतर जताया है. उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरा फोन बीजिंग नहीं, दिल्ली जाता है. जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है.

भारत पर पूरा भरोसा, इसलिए फोन साथ लाता हूं

भारत और अमेरिका के स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट में बोलते हुए डेंस ने अपना मोबाइल दिखाकर कहा, “जब मैं चीन जाता हूं तो यह फोन मेरे साथ नहीं जाता है. यह वॉशिंगटन में मेरी मेज पर ही रहता है, लेकिन जब मैं दिल्ली या भारत के किसी भी शहर में जाता हूं, तो यही फोन मेरे साथ होता है.” उन्होंने कहा कि यही एक भरोसेमंद सहयोगी और मित्र की पहचान है.

भारत-अमेरिका मिलकर दे सकते हैं चीन को चुनौती

अमेरिकी सीनेटर डेंस ने कहा कि दुनिया में केवल भारत ही ऐसा देश है, जो अमेरिका के साथ मिलकर चीन के विशाल इनोवेशन और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम का मुकाबला कर सकता है। उनके मुताबिक भारत की प्रतिभा और अमेरिका की तकनीकी क्षमता मिलकर वैश्विक स्तर पर मजबूत विकल्प तैयार कर सकती है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने भारत को दी राहत, रूस से जुड़े प्रतिबंधों की लिस्ट से हटाई 4 भारतीय कंपनियां

चीन से रिश्ता रहेगा, लेकिन जोखिम कम करना होगा

अमेरिकी सीनेटर ने कहा कि अमेरिका पूरी तरह चीन से संबंध खत्म नहीं कर सकता, लेकिन उसे अपने आर्थिक और रणनीतिक जोखिम कम करने होंगे. इसके लिए भारत जैसे भरोसेमंद साझेदार के साथ रिश्तों को और मजबूत करना जरूरी है.

भारत-अमेरिका साझेदारी को बताया भविष्य की जरूरत

सीनेटर स्टीव डेंस ने कहा कि वॉशिंगटन में चीन की चुनौती पर काफी चर्चा होती है, लेकिन अब समय आ गया है कि अमेरिका यह तय करे कि किन देशों के साथ रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत किया जाए. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की मजबूत साझेदारी सिर्फ दोनों लोकतांत्रिक देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी.

यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील आखिरी दौर में, सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >