स्विट्जरलैंड पहुंचे अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के टॉप लीडर्स; वार्ता पर टिकी दुनिया की नजरें

US-Iran Talks: मिडिल ईस्ट में शांति बहाली के लिए अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के टॉप लीडर्स स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं.

US-Iran Talks: स्विट्जरलैंड पहुंचने वाले बड़े नेताओं में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शामिल हैं. वेंस रविवार सुबह पहुंचे, जबकि अमेरिका की तरफ से बातचीत में शामिल होने वाले दूत स्टीव विटकोफ और सलाहकार जेरेड कुशनर पहले से ही वहां मौजूद हैं.

ईरान की ओर से अब्बास अराघची, अली बघेरी और अब्दुलनासेर हेम्मती वार्ता में लेंगे हिस्सा

जेडी वेंस ने रवाना होने से पहले फॉक्स न्यूज से कहा, जेरेड और स्टीव से शनिवार सुबह हुई बातचीत के आधार पर मुझे लगता है कि सबकुछ ठीक चल रहा है. सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गालिबाफ कर रहे हैं. खबर में कहा गया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव अली बघेरी कानी और ईरान के केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दुलनासेर हेम्मती भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं.

रविवार को ज्यूरिख पहुंचे शरीफ और मुनीर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ भी रविवार को ज्यूरिख पहुंचे. उनके साथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अन्य प्रतिनिधि भी थे. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, पाकिस्तान, इस्लामाबाद सहमति पत्र के तहत बनी समझ को आगे बढ़ाने के मकसद से, मध्यस्थ की अपनी भूमिका में इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना जारी रखेगा.

ईरान-अमेरिका वार्ता में पाकिस्तान बना गारंटर

इरना ने यह भी बताया कि रविवार को अराघची और उनके स्विस समकक्ष इग्नाज़ियो कैसिस के बीच बैठक हुई. कतर के वार्ताकार भी इस बैठक में शामिल होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पिछले हफ्ते एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिससे पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के लिए 60 दिन की बातचीत की प्रक्रिया शुरू हुई. मुख्य मध्यस्थ पाकिस्तान ने गारंटर के तौर पर इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

ये भी पढ़ें: ईरान को मिलेगा 6 अरब डॉलर का फंड, बदले में करना होगा ये काम; बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे जेडी वेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >