ट्रंप की धमकी, कहा- डील टूटी तो ईरान की खैर नहीं, होर्मुज के आसपास तैयार रहेगी अमेरिकी सेना

US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम होने के बावजूद जुबानी जंग जारी है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि डील टूटने पर अमेरिका ईरान पर घातक हमला करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे.

US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान में भले ही 14 दिन का युद्धविराम हो गया है, लेकिन जुबानी जंग और ट्रंप की धमकी बदस्तूर जारी है. गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर एक बार धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर किसी कारण ईरान ने डील तोड़ा तो इस बार अमेरिका बहुत बड़ा हमला करेगा. ट्रंप ने कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि इस बार का हमला बहुत बड़ा और घातक होगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि जब तक पक्की डील नहीं हो जाती तब तक अमेरिका की सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे.

ट्रंप ने कहा- ईरान को नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा- अमेरिका ने ईरान और उसके आसपास अपने सभी जहाज, विमान और सैनिकों को तैनात रखा है. ताकि अगर जरूरत पड़ी तो ईरान को पूरी ताकत से कुचला जा सके. अमेरिका ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे.

होर्मुज खुला और सुरक्षित रहेगा- ट्रंप

ट्रंप ने अपने बयान से होर्मुज को लेकर अपनी रणनीति भी साफ कर दी है. उन्होंने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला और सुरक्षित रहेगा. यानी अमेरिकी होर्मुज पर ईरान के दावे को खारिज कर रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और आराम कर रही है. सेना अपनी अगली विजय का इंतजार कर रही है.

दो हफ्ते के सीजफायर पर अमेरिका-ईरान हुए सहमत

अमेरिका और ईरान बीते दिन को दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं. हालांकि, समझौते की पूरी शर्तें सार्वजनिक नहीं हुई हैं और दोनों देशों के दावे एक-दूसरे से अलग हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का कहना है कि समझौते से उसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की अनुमति मिलेगी. ईरान ने यह भी संकेत दिया कि उसे यूरेनियम संवर्धन जारी रखने की अनुमति होगी. साथ ही युद्ध समाप्त करने के लिए उसकी मांगों में क्षेत्र से अमेरिकी बलों की वापसी, प्रतिबंध हटाना और जब्त संपत्तियों की वापसी भी शामिल हैं. वहीं ट्रंप ने शुरुआत में कहा था कि ईरान ने ‘मानने योग्य’ 10-सूत्री योजना का प्रस्ताव रखा है, लेकिन ईरान का संस्करण सामने आने पर ट्रंप ने इसे धोखाधड़ी करार दिया.

Also Read: Iran War: पीएम नेतन्याहू बोले- सीजफायर युद्ध का अंत नहीं, जरूरत पड़ी को फिर शुरू होगा वॉर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >