छुट्टी कैंसल, बेटे की शादी में भी नहीं जा रहे ट्रंप, अगर ईरान ने नहीं मानी बात, तो दोबारा हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका?

US Attack on Iran: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान पर दोबारा हमले की तैयारी में जुटा है. सीबीएस न्यूज के मुताबिक अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. ट्रंप ने अपनी छुट्टियां कैंसल कर दी हैं. तेहरान में बातचीत के लिए पाकिस्तान और कतर से हाई प्रोफाइल लोग गए हुए हैं. वहीं ईरान के IRGC ने भी गंभीर चेतावनी दी है.

US Attack on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन एक बार फिर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है. जहां एक ओर ट्रंप बातचीत का दबाव बनाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर हमले का डर भी फैला रहे हैं. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार 22 मई से अमेरिका ईरान पर नए हमलों की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने निजी कार्यक्रम तक रद्द कर दिए हैं.

अमेरिका में मई के आखिरी सोमवार यानी 25 मई को मेमोरियल डे मनाया जाता है. इस वजह से 23 से 25 मई तक तीन दिन की छुट्टी रहती है. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह इस वीकेंड में अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिन एंडरसन की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने इसकी वजह ‘सरकारी परिस्थितियों’ को बताया. 

पहले ट्रंप न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ क्लब में छुट्टियां बिताने वाले थे, लेकिन अब वह वापस व्हाइट हाउस लौट आए हैं. उनकी गाड़ियों का काफिला वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर तेजी से दौड़ता हुआ दिखाई दिया था. 

अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के कई अधिकारियों ने भी अपनी छुट्टियां और निजी योजनाएं रद्द कर दी हैं. रक्षा और खुफिया विभाग ने विदेशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए रिकॉल रोस्टर अपडेट करना शुरू कर दिया है.

बताया गया है कि मध्य पूर्व में तैनात कुछ अमेरिकी सैनिकों को युद्ध क्षेत्रों से बाहर निकाला जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार यह कदम ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई को देखते हुए उठाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी कम की जा सके.

IRGC ने दी बड़ी चेतावनी

वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 20 मई को चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका या इजरायल ने ईरान पर और हवाई हमले किए, तो संघर्ष मध्य पूर्व से बाहर भी फैल सकता है.  IRGC ने कहा कि वह ऐसे स्थानों पर ‘घातक वार’ करेगा, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. शुक्रवार रात को ईरान ने देश के पश्चिमी हिस्से के हवाई क्षेत्र में NOTAM जारी किया. यानी यह इलाका अब सोमवार तक सभी उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है.

अमेरिका ने ईरान को दिया ‘फाइनल ऑफर’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अमेरिका ने उसी दिन ईरान को एक ‘अंतिम प्रस्ताव’ दिया था. बताया गया कि अगर ईरान ने इसे स्वीकार नहीं किया, तो अगले 24 घंटे में सैन्य हमले फिर शुरू हो सकते हैं. इसके अगले दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ‘ईरान समझौता करना चाहता है’ और वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. 

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर हथियार और होर्मुज ही विवाद की असली जड़ है. जहां अमेरिका ईरान में एक ग्राम भी एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, वहीं ईरान इससे पीछे नहीं हटना चाहता. इसके साथ ही ईरान अपने फ्रीज किए गए विदेशी एसेट्स, युद्ध में हुए नुकसान और होर्मुज पर टोल लगाने की मांग कर रहा है. अमेरिका इनमें से किसी भी मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है. 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप ने ‘टीवी होस्ट को डस्टबिन में फेंका’, खुद शेयर किया AI वीडियो; आखिरी एपिसोड के बाद मचा बवाल

बातचीत के लिए तेहरान में पाकिस्तान और कतर

ईरान को मनाने के लिए अमेरिका की ओर से कतर और पाकिस्तान लगे हुए हैं. पाकिस्तान आर्मी के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ आसिम मुनीर इस समय तेहरान में पहुंचे हैं. वहीं कतर से भी एक प्रतिनिधिमण्डल ईरान की राजधानी में है. शांति समझौते की कोशिश में तेहरान और वाशिंगटन के बीच यही दोनों देश ब्रिज बने हुए हैं. मुनीर के ईरान के आईआरजीसी के कोर के जनरल अहमद वाहिदी से मिलने की उम्मीद है.

28 फरवरी से शुरू हुई लड़ाई – 8 अप्रैल को सीजफायर

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान के ऊपर हवाई हमले किए. इसमें ईरान के कई शीर्ष नेता मारे गए, जिसमें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई भी शामिल थे. दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे के हितों को निशाना बनाया गया. जहां यूएस ने ईरान के अंदर अटैक किया, वहीं ईरान ने खाड़ी के अन्य देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए. लगातार अटैक के बाद 8 अप्रैल को दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए,जो अब तक धमकी और बातचीत की कोशिश के बीच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >