अमेरिका में क्रैश हुआ कार्गो विमान, हादसे में 7 लोगों की मौत, आग की लपटों और धुएं के गुबार से भरा आसमान

Plane Crash in USA: अमेरिका के केंटकी में मंगलवार को एक कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. यह संख्या बढ़ भी सकती है. दुर्घटना के बाद राहत कार्यों को किया जा रहा है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Plane Crash in USA: अमेरिका के केंटकी राज्य के लुईसविले शहर में मंगलवार शाम UPS कंपनी का एक कार्गो विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ. हवाई की ओर जा रहे UPS फ्लाइट 2976 ने लुईसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही देर में क्रैश हो गई. हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने बताया कि UPS का यह MD-11 मॉडल विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ. दुर्घटना के बाद एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जांच की जिम्मेदारी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) को सौंपी गई है, जो हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है.

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने मंगलवार को लुईसविले हुई दुर्घटना पर एक्स पर लिखा, “लुईसविले से आई खबर बहुत दुखद है. अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और यह संख्या बढ़ सकती है. राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं, आग बुझाने और जांच जारी रखने में जुटे हैं.” घटना के बाद लुईविल मेट्रो पुलिस और कई अन्य एजेंसियां राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं. पुलिस के अनुसार, कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनकी पहचान और स्थिति की जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एयरपोर्ट के पास आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई.

UPS का सबसे बड़ा संचालन केंद्र है लुईसविले

लुईसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट UPS का सबसे बड़ा संचालन केंद्र है. यहां कंपनी का प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब “वर्ल्डपोर्ट” स्थित है, जो करीब 50 लाख वर्ग फीट में फैला है. इस केंद्र में हर दिन करीब 12 हजार कर्मचारी लगभग 20 लाख पार्सल की प्रोसेसिंग करते हैं. हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर के दायरे में ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ अलर्ट जारी किया गया है, यानी लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विमान में लगभग 38 हजार लीटर फ्यूल था, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है. 

कंपनी ने जारी किया बयान

इस हादसे को लेकर यूपीएस (UPS) ने भी बयान जारी किया और कहा कि वह इस घटना से “बेहद दुखी” है, जो मंगलवार को लुईविल में हुई. कंपनी ने कहा, “हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं. यूपीएस अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और जिन समुदायों की हम सेवा करते हैं, उनकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है. यह प्रतिबद्धता लुईविल जैसे शहर के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो हमारी एयरलाइन का मुख्यालय और हजारों यूपीएस कर्मचारियों का घर है.”

कब बना था विमान

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान MD-11F मॉडल का था, जिसे मूल रूप से मैकडॉनेल डगलस कंपनी ने तैयार किया था और बाद में बोइंग ने इसका निर्माण जारी रखा. यह विमान विशेष रूप से मालवाहक सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है और इसे UPS, FedEx तथा Lufthansa Cargo जैसी कंपनियां इस्तेमाल करती हैं. बताया जा रहा है कि यह विमान वर्ष 1991 में बनाया गया था. 

राहत दल ने आग पर काबू पाया

एनटीएसबी अब दुर्घटना की जांच करेगा और अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग करेगा. लुईविल मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक डैन मैन ने कहा, “एनटीएसबी की एक पूरी टीम, करीब 28 सदस्य, यहां भेजी जा रही है. वे कल सुबह से जांच शुरू करेंगे और सभी राहत एजेंसियों और फायर डिपार्टमेंट के साथ मिलकर साक्ष्य एकत्र करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि वे कई दिनों तक यहां रहेंगे और कई चरणों में ब्रीफिंग देंगे.” जमीन पर, सैकड़ों फायरफाइटर आग पर लगभग काबू पा चुके हैं, जो विमान दुर्घटना के कारण लगी थी. फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख ब्रायन ओ’नील ने बताया कि अब बचाव दल “ग्रिड बाय ग्रिड” क्षेत्र की तलाशी लेकर संभावित पीड़ितों की खोज करेंगे.

ये भी पढ़ें:-

न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में 1969 के बाद पहली बार हुआ ऐसा, जोहरान ममदानी ने जीतकर रचा इतिहास 

ममदानी ही नहीं एक और भारतवंशी मुस्लिम ने जीता चुनाव, जानें कौन हैं वर्जीनिया की नई लेफ्टिनेंट गवर्नर गजाला हाशमी?

ड्रैगन ने छोड़ा तो ट्रंप को मिला यूनुस का साथ, एक साल में 1 बिलियन डॉलर के सोयाबीन खरीदेंगी बांग्लादेशी कंपनियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >