Video : अचानक हवा में गिरने लगा विमान..तीन बार पायलट ने की बचाने की कोशिश, फिर ऐसे हुई 60 मील दूर लैंडिंग

Flight Turbulence Video : टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट इस्तांबुल से ट्यूनीशिया जा रही थी, इस दौरान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. तीन बार लैंडिंग के असफल प्रयास के बाद विमान को पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया,

इस्तांबुल से ट्यूनीशिया जा रही टर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जब विमान खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के बीच लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. इस घटना का वीडियो एक यात्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें विमान के हिलने के दौरान यात्रियों को अपनी सीटों को मजबूती से पकड़े देखा जा सकता है.

बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को खराब मौसम के कारण ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश नाकाम होने के बाद विमान को एनफिधा-हम्मामेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया. वीडियो इसी दौरान का है.

लैंडिंग के दौरान तेज टर्बुलेंस से डर गए यात्री

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में अपनी मां के साथ सफर कर रहीं यात्री मरीना मैस्काया ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
  • वीडियो में केबिन के अंदर यात्रियों की घबराहट साफ सुनाई देती है. विमान के तेज झटकों के बीच कुछ यात्री सीटों को पकड़े हुए नजर आते हैं.
  • मैस्काया के अनुसार, विमान के ट्यूनिस एयरपोर्ट के करीब पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी. उन्होंने दावा किया कि पायलट ने खराब मौसम के बीच लैंडिंग की कोशिश की और विमान को कई बार नीचे लाने का प्रयास किया गया.
  • तीसरी कोशिश के दौरान उन्हें विमान के अचानक नीचे जाने जैसा महसूस हुआ. हालांकि, विमान के वास्तव में ‘फ्री फॉल’ में जाने की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

खराब मौसम के कारण दूसरे एयरपोर्ट पर लैंडिंग

लैंडिंग की स्थिति अनुकूल नहीं होने के बाद विमान को ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट से डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा में 10 सितंबर को इस्तांबुल से ट्यूनिस जाने वाली उड़ान के एनफिधा-हम्मामेट एयरपोर्ट पहुंचने की पुष्टि की है. एनफिधा-हम्मामेट एयरपोर्ट ट्यूनिस से दक्षिण की ओर स्थित है. यहां विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों को राहत मिली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 200 यात्री आराम से बैठे थे और अचानक खंभे से टकरा गया प्लेन, श्रीनगर एयरपोर्ट का वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >