कनाडा पर ट्रंप का टैरिफ अटैक, 50 प्रतिशत शुल्क से भड़का ट्रेड वार

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले कई सामानों पर 50 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया है. यह नया नियम 30 दिन बाद लागू होगा, जिससे शराब, सीमेंट और हॉकी स्टिक जैसे उत्पाद महंगे हो जाएंगे.

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले कई सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक,इससे कनाडा से अमेरिका आने वाली शराब, सीमेंट, हॉकी स्टिक और कई अन्य उपभोक्ता व औद्योगिक सामान महंगे हो जाएंगेच. हालांकि ऊर्जा उत्पाद, पोटाश, महत्वपूर्ण खनिज और मछली जैसे कुछ प्रमुख उत्पादों को इस टैरिफ से बाहर रखा गया है.

ट्रंप ने बताए टैरिफ लगाने के तीन बड़े कारण

राष्ट्रपति ट्रंप का आरोप है कि कनाडा कार, डेयरी और शराब के कारोबार में अमेरिकी कंपनियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं करता. उन्होंने कहा कि कनाडा की डेयरी नीति विदेशी उत्पादों पर भारी शुल्क लगाती है और कई अमेरिकी शराब ब्रांडों की बिक्री भी सीमित कर दी गई है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अब ऐसे व्यापार नियमों को स्वीकार नहीं करेगा.

कनाडा ने बताया एकतरफा फैसला

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह कनाडा-अमेरिका-मेक्सिको (USMCA) व्यापार समझौते का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि कनाडा बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अपने व्यापारिक हितों की रक्षा भी करेगा. उधर, ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने अमेरिका को "टैरिफ के बदले टैरिफ" से जवाब देने की बात कही.

पहले से जारी है दोनों देशों का टैरिफ विवाद

अमेरिका और कनाडा के बीच यह कोई नया विवाद नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जनवरी 2025 में दोबारा सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव लगातार बढ़ता रहा है. कनाडा पहले ही अमेरिकी सामान पर 25 फीसदी जवाबी शुल्क लगा चुका है, जबकि अमेरिका स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर पर पहले से 15 से 50 प्रतिशत तक शुल्क वसूल रहा है.

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि USMCA के दायरे में आने वाले उत्पादों पर भी टैरिफ लगाना व्यापारिक रिश्तों में बड़ी दरार पैदा कर सकता है. उनका मानना है कि अगर अगले 30 दिनों में दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हुआ तो जवाबी कार्रवाई बढ़ सकती है, जिससे उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था, उद्योग और उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- ईरान का दावा : बहरीन-कुवैत में US सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज में 2 टैंकर रोका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >