Trump Tariff: ट्रंप की भारत को बड़ी धमकी! 24 घंटे में भारी टैरिफ लगाने का किया ऐलान

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर एक बार फिर भारत को धमकी दी है. ट्रंप ने ऐलान किया है कि वो अगले 24 घंटे भारत पर भारी टैरिफ लगाने वाले हैं. इससे पहले सोमवार को भी ट्रंप ने कहा था कि भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में वो भारी वृद्धि करेंगे. उन्होंने कहा था कि भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि अगले 24 घंटे में वो भारत पर टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने वाले हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण वह यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है. वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते. इससे एक दिन पहले सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर भी उन्होंने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही थी. अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा था “मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी वृद्धि करूंगा. भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है.”

भारत को नहीं परवाह, रूसी हथियार से मर रहे यूक्रेन के लोग : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी लिखा था “भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूसी युद्ध मशीन कितने लोगों को मार रही है. इस कारण मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में भारी इजाफा करूंगा.” इसके बाद मंगलवार (भारतीय समय) को ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो अगले 24 घंटों में भारी पर भारी टैरिफ लगाने जा रहे हैं.
इससे पहले

ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की थी

इससे पहले 30 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इसके अलावा ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है. ट्रंप का आरोप है कि भारत के तेल खरीदने से रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है, और रूसी हथियार से यूक्रेन के नागरिक मारे जा रहे हैं.

भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि अमेरिका का भारत पर निशाना साधना न केवल अनुचित और बेबुनियाद है, बल्कि यह खुद इन देशों की कथनी और करनी में अंतर को भी दिखाता है. भारत ने यह भी कहा कि कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ खुद रूस के साथ व्यापार जारी रखे हुए हैं.

अमेरिका ने खुद तेल खरीदने के लिए किया था प्रोत्साहित

भारत सरकार ने यह भी कहा कि उस समय अमेरिका ने खुद भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया था. इसका मकसद था कि दुनिया में ऊर्जा बाजार स्थिर बना रहे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस से भारत तेल खरीदता है ताकी भारतीय लोगों को सस्ती और स्थिर ऊर्जा मिलती रहे. यह अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण उठाया गया जरूरी कदम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >