ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, कहा- खाड़ी देशों के कहने पर रोकी सैन्य कार्रवाई

Iran US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य हमले को रोकने का फैसला किया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान और मिडिल ईस्ट के देशों के अनुरोध पर उन्होंने हमला टालने का फैसला किया है.

Iran US Conflict: ईरान पर अमेरिका ने फिलहाल हमला टाल दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान और मिडिल ईस्ट मध्य पूर्व के कुछ देशों की आग्रह पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को रोकने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक संभावित समझौते पर सहमत हो गए हैं और यदि जल्द अंतिम समझौता हो जाता है तो हमले की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ट्रंप ने समझौते की प्रमुख शर्तें बताईं

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि प्रस्तावित समझौते में दो अहम बिंदु शामिल हैं.

  • होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और पूरी तरह खोला जाएगा.
  • ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े खतरे को समाप्त किया जाएगा.
अमेरिका, ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारी सैन्य ताकत और क्षमता का स्तर ऐसा है जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से कभी नहीं देखा गया. इसके बावजूद, ईरान और मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों ने हमसे किसी भी हमले को रोकने के लिए कहा है, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है. इस समझौते में होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को तुरंत और पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा. इस अनुरोध को मानते हुए, मैंने दुनिया के भविष्य के फायदे और एक सफल और समृद्ध ईरान के अस्तित्व के लिए हमले को रद्द करने का फैसला किया है, बशर्ते कि जल्द ही कोई समझौता हो सके. इज़राइल भी इस प्रतिबद्धता में मेरे साथ है. सभी लोग काम पर लग जाएं और इसे पूरा करें- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप



Iran US Conflict

बोले ट्रंप- समझौता हुआ तो हमला नहीं होगा

ट्रंप ने कहा कि ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों ने अमेरिका से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की थी. उन्होंने आगे कहा कि विश्व की स्थिरता और समृद्ध ईरान के हित में उन्होंने हमले को रद्द करने पर सहमति दी है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब समझौता जल्द पूरा हो जाए.

इजरायल के समर्थन का भी किया दावा

ट्रंप ने दावा किया कि इजरायल भी इस समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों में अमेरिका का साथ देने को तैयार है. उनका कहना है कि इससे पिछले पांच महीनों से जारी संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता खुल सकता है. हालांकि, इस मुद्दे पर इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ईरान ने दी कड़ी चेतावनी

दूसरी ओर, ईरान ने साफ कहा है कि यदि अमेरिका ने नए हमले किए तो उसका जवाब भी सख्त होगा. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब देगा.

ईरान किसी भी आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाने वाली किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा- ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची

तनाव के बीच कूटनीतिक प्रयास जारी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दोनों पक्षों की ओर से कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रस्तावित समझौता कब और किन शर्तों के साथ अंतिम रूप लेता है.

Also Read: अमेरिका के इडाहो में फास्ट-फूड आउटलेट पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >