स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद: ट्रंप ने टॉप अफसरों संग की मीटिंग, फिर गोल्फ खेलने निकले; क्या अब इस्लामाबाद में होगी बातचीत?

Trump Meeting: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिचुएशन रूम में हाई-लेवल बैठक की. ईरान ने अमेरिकी घेराबंदी के विरोध में समुद्री रास्ता बंद कर जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. तनाव के बावजूद सोमवार को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच अहम बातचीत होने की उम्मीद है. हालांकि, ताजा तनाव के बाद यह साफ नहीं है कि ये बातचीत आगे बढ़ेगी या नहीं.

Trump Meeting: ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को दोबारा बंद करने के फैसले के बाद तनाव काफी बढ़ गया है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस से गोल्फ खेलने के लिए निकल गए. 

जाने से पहले ट्रंप ने सिचुएशन रूम में एक हाई-लेवल मीटिंग की. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, इस मीटिंग में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ शामिल थे. सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप ने सुबह सिर्फ इतना कहा था कि ईरान इस मामले में ‘चालाकी’  दिखा रहा है, इसके बाद उनकी ओर से कोई नया बयान नहीं आया है.

बातचीत की उम्मीदों पर फिरा पानी?

शुक्रवार (17 अप्रैल) तक ट्रंप को उम्मीद थी कि एक-दो दिन में कोई डील हो जाएगी और सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा लग रहा था कि बातचीत के लिए टीम पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जाएगी. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. सीएनएन ने बताया कि सोमवार (20 अप्रैल) को इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच नए दौर की बातचीत होनी है और रविवार तक दोनों देशों के डेलिगेशन वहां पहुंच सकते हैं. हालांकि, ताजा तनाव के बाद यह साफ नहीं है कि ये बातचीत आगे बढ़ेगी या नहीं.

ईरान की सेना ने दी चेतावनी: ‘इलाके में आए तो होगा हमला’

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य आज शाम से पूरी तरह बंद रहेगा. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजरायल के साथ हुए 10 दिनों के सीजफायर के बावजूद अमेरिका ने ईरान की समुद्री घेराबंदी नहीं हटाई है. IRIB के मुताबिक, ईरान ने अब इस रास्ते पर ‘सख्त कंट्रोल’ लागू कर दिया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि कोई भी जहाज फारस की खाड़ी या ओमान की खाड़ी में अपनी जगह से न हिले, वरना उसे दुश्मन मानकर निशाना बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप ने टेके घुटने? गालिबाफ का दावा- फेल हुई अमेरिकी स्ट्रैटेजी, कहा- हम वेनेजुएला नहीं

फीस देने वाले जहाजों को मिलेगी प्राथमिकता

ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नई पाबंदियों के कारण अब सीमित संख्या में ही जहाजों को निकलने दिया जाएगा. ऐसे में जो जहाज सुरक्षा और सेफ्टी सर्विस के लिए फीस देंगे और नए प्रोटोकॉल को जल्दी मानेंगे, उन्हें ही निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी.

‘हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता ईरान’: ट्रंप 

इस पूरे विवाद पर ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान अब अमेरिका को ब्लैकमेल करने की स्थिति में नहीं है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पास न तो अपनी कोई एयरफोर्स बची है, न नेवी और न ही कोई मजबूत लीडरशिप. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान के पास अब कुछ नहीं बचा है, इसलिए उसकी धमकियों का अमेरिका पर असर नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के ‘फेवरेट’ पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर बने सिरदर्द, ईरान से गहरी दोस्ती ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >