Thailand Cambodia War : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग डोनाल्ड ट्रंप ने रुकवा दी!

Thailand Cambodia War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा पर हुई घातक झड़पों के बाद तत्काल युद्धविराम बातचीत करने पर सहमति जताई है. दोनों देश शांति चाहते हैं. क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रयास लंबे समय से समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. पढ़��ं डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या लिखा?

Thailand Cambodia War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने सीमा पर तीन दिनों की घातक झड़पों के बाद तत्काल युद्धविराम बातचीत के लिए सहमति जताई है. इन झड़पों में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि 1.3 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. स्कॉटलैंड दौरे पर पहुंचे ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट पर इस जंग को लेकर रिएक्शन दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचयाचाई से अलग-अलग बात की. ट्रंप ने दोनों नेताओं को चेतावनी दी कि अगर संघर्ष जारी रहा तो संभावित अमेरिकी व्यापार समझौते खतरे में पड़ सकते हैं.

युद्धविराम पर सहमत हुए थाईलैंड और कंबोडिया

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम और शांति चाहते हैं.” उन्होंने संघर्ष सुलझाने के अपने प्रयासों का ज़िक्र करते हुए कहा कि दोनों देश व्यापारिक बातचीत फिर से शुरू करने के इच्छुक हैं. जल्द ही समझौते की दिशा में बढ़ना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा, “वे तत्काल बैठक करने और जल्दी ही युद्धविराम पर सहमत हुए हैं!”  हालांकि, व्हाइट हाउस या संबंधित दूतावासों ने आगे की बातचीत के विवरण की पुष्टि नहीं की है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या लिखा? पढ़ें यहां

फुमथम ने थाईलैंड की युद्धविराम की इच्छा से अवगत कराया

फुमथम ने थाईलैंड की युद्धविराम की इच्छा को स्वीकार किया, लेकिन कंबोडिया पर पूरा भरोसा नहीं जताया. एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने ट्रंप से आग्रह किया कि वह थाईलैंड की शांति के लिए दोनों पक्षों की बातचीत की इच्छा को कंबोडिया तक पहुंचाएं. हालिया हिंसा पिछले एक दशक में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सबसे गंभीर जंग है. शनिवार को झड़पें थाईलैंड के ट्राट प्रांत और कंबोडिया के पुरसत प्रांत में तेज हो गईं. इससे प्रारंभिक संघर्ष क्षेत्र से 100 किलोमीटर दूर एक नया मोर्चा खुल गया.

यह भी पढ़ें : Thailand Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भीषण युद्ध, 33 की मौत, 168000 से अधिक लोग विस्थापित

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव क्यों?

दोनों देशों के बीच संघर्ष मई के अंत में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद शुरू हुआ, जिसके चलते 817 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा पर दोनों देशों ने जवाबी सैन्य तैनाती शुरू कर दी. लंबे समय से विवाद प्राचीन मंदिरों, खासकर यूनेस्को सूचीबद्ध प्रीह विहियार मंदिर को लेकर रहा है, जिसे 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के तहत कंबोडिया को दिया गया था, लेकिन थाईलैंड ने इस निर्णय को कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >