Tanzania Plane Crash: तंजानिया विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, जानिए कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा

Tanzania Plane Crash: विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसी समय हादसे का शिकार हो गया. तंजानिया एयरलाइन कंपनी प्रीसीजन एयर ने कहा कि विमान ने तटवर्ती शहर दार एस सलाम से उड़ान भरी थी. इस हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़कर 19 हो गई है.

Tanzania Plane Crash: पूर्वी अफ्रीका स्थित तंजानिया में रविवार को हवाई हादसा हो गया. हवाई अड्डे की तरफ जा रहा एक छोटा यात्री विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. क्रैश होकर विमान सीधा विक्टोरिया झील में जा गिरा. इस हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. घटना को लेकर न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिसीजन एयरलाइंस का घरेलू विमान बुकोबा में लैंड करने जा रहा था, उसी वक्त पायलट का नियंत्रण विमान से हट गया. इसके बाद विमान क्रैश होकर झील में चला गया.

विमान में 43 यात्री थे सवार: तंजानिया के उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड होने से कुछ समय पहले प्रीसीजन एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया था. इस विमान में 43 यात्री सवार थे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विमान हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में क्रैश हुआ था. विमान ने तटवर्ती शहर दार एस सलाम से उड़ान भरी थी.

26 लोगों की बचाई गई जान: हादसे के बाद विमान सीधा विक्टोरिया झील में गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही आनन फानन में बचाव दल काम पर जुट गया. यात्रियों में से 26 लोगों की जान बचाई गई. कई लोग हादसे के बाद लापता हो गये थे. जो यात्री बच गये थे उनमें भी कई को काफी चोटें आयी थी. खराब मौसम के कारण विमान पर से पायलट का नियंत्रण हट गया था और विमान पानी में गिर गया.

हवाई अड्डा जाते वक्त हुआ हादसा: रिपोर्ट के मुताबिक, विमान बुकोबा हवाई अड्डे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसी समय हादसे का शिकार हो गया. तंजानिया एयरलाइन कंपनी प्रीसीजन एयर ने कहा कि विमान ने तटवर्ती शहर दार एस सलाम से उड़ान भरी थी. वहीं, हादसे के बाद कागेरा प्रांत के पुलिस कमांडर विलियम मवापाघले ने संवाददाताओं से कहा कि जब विमान हवा में 100 मीटर की ऊंचाई पर था, तभी इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा. बरसात हो रही थी और विमान पानी में गिर गया.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: By Election Result: 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 पर जीती BJP, कांग्रेस को झटका, एक पर उद्धव गुट का कब्जा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >