Syria Suicide Attack : दमिश्क के चर्च में घुसा आतंकी, पहले की गोलीबारी, फिर खुद को उड़ा लिया, 20 की मौत

Syria Suicide Attack : सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक चर्च में रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान आत्मघाती धमाका हुआ. इसमें 20 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए. हमला राजधानी के अत्यधिक सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुआ जिसके बाद शहर में दहशत फैल गई.

Syria Suicide Attack : एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को सीरिया में एक आत्मघाती हमलावर ने एक चर्च के अंदर खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, दमिश्क के बाहरी इलाके द्वेइला में विस्फोट उस समय हुआ जब लोग मार एलियास चर्च के अंदर प्रार्थना कर रहे थे.

ISIS ने करवाया धमाका?

राज्य न्यूज एजेंसी SANA द्वारा जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “दमिश्क के द्वेइला क्षेत्र में सेंट एलियास चर्च को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है और 52 घायल हो गए हैं.”  किसी भी समूह ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन सीरियाई आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट (ISIS)समूह का एक सदस्य था.

देश के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ISIS आतंकवादी समूह से संबद्ध एक आत्मघाती हमलावर सेंट एलियास चर्च में घुस गया. गोलीबारी शुरू कर दी, फिर विस्फोटक बेल्ट से खुद को उड़ा लिया.” सीरिया के सूचना मंत्री हमजा मुस्तफा ने हमले की निंदा करते हुए इसे आतंकवादी हमला बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “यह कायरतापूर्ण कृत्य उन नागरिक मूल्यों के खिलाफ है जो हमें एक साथ लाते हैं.” “हम समान नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा

लॉरेंस मामारी चर्च के अंदर मौजूद लोगों में से एक थे. उन्होंने  एएफपी को बताया कि “कोई व्यक्ति बाहर से हथियार लेकर अंदर आया” और उसने गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने “उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया.” मामारी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से लगभग 10 घायलों को निकालने में मदद की, जबकि स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के पहुंचने से पहले घायलों की मदद करने की कोशिश की.

पिछले साल दिसंबर में बशर अल-असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद नए अधिकारी आए. इसके बाद बाद यह अपनी तरह का पहला हमला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >