Sunita Williams: अंतरिक्ष से अद्भुत दिखता है भारत, सुनीता विलियम्स का लाजवाब जवाब, भारत आने को लेकर कही यह बात

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि अंतरिक्ष से भारत अद्भुत दिखता है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि वो अपने पिता की जन्मभूमि यानी भारत जरूर आएंगी, और भारत में लोगों के साथ अंतरिक्ष खोज के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगी. अंतरिक्ष खोज पर इसरो के साथ उनके सहयोग की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘एक्सिओम मिशन’ पर जा रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शानदार हैं.

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने कहा कि अंतरिक्ष से भारत अद्भुत दिखता है. मीडिया से बात करने के दौरान एक सवाल के जवाब में सुनीता ने कहा ‘भारत अद्भुत है. मैं आपको बताना चाहूंगी कि हम जब भी हिमालय के ऊपर से गुजरे तो बुच ने हिमालय की कुछ अविश्वसनीय तस्वीरें लीं. बेहद अद्भुत है.’ अंतरिक्ष खोज पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ उनके सहयोग की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘एक्सिओम मिशन’ पर जा रहे भारतीय नागरिक शानदार हैं.

उनका हिस्सा बनना हम पसंद करेंगे- सुनीता

सुनीता विलियम्स से यह भी पूछा गया कि क्या वह भारत के स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम में मदद करेंगी. सुनीता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हम किसी समय मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अधिक से अधिक लोगों के साथ अपने अनुभव शेयर करने की उनकी भी इच्छा है. भारत को लेकर उन्होंने कहा कि भारत एक महान देश है यहां का लोकतंत्र अद्भुत है. भारत अंतरिक्ष में अपने पैर जमाने में लगा है. हम इसका हिस्सा बनना और उनकी मदद करना पसंद करेंगे.

भारत आने को लेकर सुनीता ने क्या कहा

सुनीता विलियम्स ने भविष्य में भारत आने को लेकर भी अपने विचार साझा किए. जब उनसे भारत आने को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा कि मुझे आशा और यकीन है कि मैं अपने पिता के देश भारत जरूर जाऊंगी और लोगों से मिलूंगी. उन्होंने कहा कि भारत में वो अंतरिक्ष के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगी. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर हाल में ही स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के तहत पृथ्वी पर वापस लौटे हैं. बीते सोमवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. सुनीता और बुच नौ महीनों से अंतरिक्ष में फंसे थे.

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं सुनीता

सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं. उनके पिता दीपक पंड्या गुजरात से ताल्लुक रखते थे. वो 1958 में अमेरिका आए थे. उन्होंने क्लीवलैंड, ओहायो में मेडिसिन में इंटर्नशिप और रेजीडेंसी ट्रेनिंग की थी. सुनीता का जन्म ओहायो में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >