इतिहास रचकर लौटीं सुनीता विलियम्स, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

Sunita Williams Returns:भारतवंशी सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद पृथ्वी पर वापसी की है. उन्होंने और बुच विल्मोर ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर स्पेस स्टेशन से उड़ान भरी, जो फ्लोरिडा के तट पर सफलतापूर्वक उतरा. इसके बाद सोशल मीडिया पर सफल लैंडिंग और सुनीता विलियम्स के प्रति प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

Sunita Williams Returns: भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की ओर लौटने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नासा ने उन्हें जून 2024 में एक सप्ताह के मिशन पर अन्य अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा था, लेकिन इसके बाद वे वहां रुक गईं. तब से अमेरिका सहित पूरी दुनिया उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रही थी.

3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट उतरा

स्पेसएक्स का क्रू 9 ड्रैगन यान फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है. नासा ने यह पुष्टि की है कि 19 मार्च की सुबह भारतीय समयानुसार 3 बजकर 27 मिनट पर यह स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित रूप से उतरा. इस महत्वपूर्ण वापसी के साथ, नासा लगातार मिशन से संबंधित जानकारी प्रदान कर रहा है.

सुनीता विलियम्स की सफल लैंडिंग

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में 9 महीने का समय व्यतीत किया. इस दौरान, सुनीता ने 60 घंटे का स्पेस वॉक भी किया. लैंडिंग के लगभग 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया. अब उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जा रहा है. सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. सुनीता की सफल लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया रिएक्शन और कमेंट्स से भर गया है. एक्स (ट्विटर) पर लोगों के कमेंट्स देखे जा सकता है.

  • एक यूजर ने लिखा है देखकर बहुत अच्छा लगा. बहुत खुश हूं कि वे सुरक्षित और स्वस्थ घर पहुंच गए हैं.
  • एक यूजन ने कमेंट किया है वेलकम बैक, सुनीता विलियम्स.
  • एक अन्य यूजर ने लिखा है स्पेसएक्स (spacex) और नासा (NASA) के लिए एक शानदार दिन, 4 अंतरिक्ष यात्री फिर से सुरक्षित रूप से धरती पर वापस आ गए. इसे संभव बनाने वाले सभी क्रू सदस्यों और कमांड सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई. आपने अंतरिक्ष को फिर से अद्भुत बना दिया है.
  • एक कमेंट में बधाई देते हुए लिखा गया है शून्य गुरुत्वाकर्षण के साथ अंतरिक्ष में उन्नीस महीने, अलगाव विकिरण और अज्ञात कारक. फिर भी सुनीता और बुच विल्मोर मजबूत रहे और पृथ्वी से परे साबित कर दिया कि मानव आत्मा की कोई सीमा नहीं है. यह सिर्फ एक चुनौती नहीं थी, यह पूरी तरह असंभव था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >