थाईलैंड में ‘सूटकेस मर्डर’ से दहशत, एक के बाद एक मिल रही महिलाओं की लाशें

थाईलैंड की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, साल 2025 में हुई हत्या के बाद पुलिस यह पता नहीं लगा सकी थी कि महिला थाईलैंड की थी या किसी दूसरे देश की. अब एक और लड़की की सूटकेस में मिली लाश से हड़कंप मच गया है.

थाईलैंड में सूटकेस में मिली दो महिलाओं की लाशों के पुराने मामलों की तुलना पिछले महीने हुई 17 साल की लड़की टुनचानोक डोनहोमला की हत्या से की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसका शव काले सूटकेस में भरकर पटाया के बाहरी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया. सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार 45 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक साइमन पीटर कार्मन के साथ दिखाई दी थी. पुलिस का दावा है कि कैमरों में कार्मन को शव ठिकाने लगाते हुए भी देखा गया है.

ऑस्ट्रेलिया के बैलारेट का रहने वाला 45 वर्षीय साइमन पीटर कार्मन 26 जून को बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया लौटने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उस पर हत्या और नाबालिग का अपहरण समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं. दोषी साबित होने पर उसे फांसी की सजा हो सकती है. हालांकि, कार्मन का दावा है कि पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद उसने सेल्फ डिफेंस में लड़की की हत्या की.

पिछले साल दो महिलाओं के शव सूटकेस में मिले थे

इस मामले ने थाईलैंड के पटाया शहर में सेक्स वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों की वजह से यह शहर सेक्स टूरिज्म के लिए जाना जाता है. इस घटना की तुलना पिछले साल हुए दो ऐसे मामलों से भी की जा रही है, जिनमें दो यंग महिलाओं की हत्या के बाद उनके शव सूटकेस में भरकर पटाया से करीब 70 किलोमीटर दूर फेंक दिए गए थे. हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक साइमन पीटर कार्मन का उन दोनों मामलों से कोई संबंध होने का सबूत नहीं मिला है. दोनों महिलाओं के शव 7 फरवरी और 3 सितंबर 2025 को अलग-अलग जलमार्गों (Waterway) में मिले थे.

यह भी पढ़ें : थाईलैंड जाने वालों को लगेगा झटका! लागू होने वाला नया टूरिज्म टैक्स, भारतीय पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा भारी असर

पुलिस अब तक इन महिलाओं महिला की पहचान नहीं कर सकी है. चोनबुरी में मिले उसके शव पर भी टुनचानोक डोनहोमला की तरह चेहरे पर चोट के निशान थे और शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, सूटकेस को पानी में डुबाने के लिए उसमें बारबेल की कुल 9 वेट प्लेट रखी गई थीं. जांच में इन प्लेटों पर उंगलियों के निशान भी मिले थे. महिलाओं की उम्र करीब 30 साल बताई गई है और इसके शरीर पर भी टैटू बने हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >