Earthquake Tremor: अर्जेंटीना और चिली के दक्षिणी तटों पर तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई तीव्रता

Earthquake Tremor: अर्जेंटीना और चिली में शुक्रवार (2 मई) भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई. भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था.

Earthquake Tremor: चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटों पर शुक्रवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जानकारी दी है. भूकंप के बाद चिली ने दक्षिण में मैगलन जलडमरूमध्य के सम्पूर्ण तटीय भाग के लोगों के लिए जगह छोड़ने का अलर्ट जारी किया है. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. लोगों से अपील की गई है कि तटीय इलाके से दूर हो जाएं.

रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का झटका समुद्र के अंदर आया. इसके कारण आसपास के कई इलाकों में हलचल महसूस की गई. भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था. यह अत्यधिक तीव्रता वाला भूकंप था. हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. लोगों से अपील की गई है कि वो सावधानी बरतें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >