Sri Lanka Elections 2024 : कैसा राष्ट्रपति चाहिए जनता को, मतदान करने के बाद लोग कह रहे हैं दिल की बात

Sri Lanka Elections 2024: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है. रविवार को चुनाव का परिणाम आएगा. इसके बाद देश को नया प्रेसिडेंट मिल जाएगा.

Sri Lanka Elections 2024: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 2022 के आर्थिक संकट के बाद होनेवाले इस पहले आम चुनाव में 1.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किये जायेंगे. कोलंबो में वोट डालने के बाद एक मतदाता ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि देश बेहतर होगा. देश अधिक विकसित होगा और लोग खुश होंगे.

75 साल के मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के अपने प्रयासों की सफलता के आधार पर एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. कई विशेषज्ञ इसके लिए उनकी सराहना कर चुके हैं. त्रिकोणीय चुनावी लड़ाई में विक्रमसिंघे को नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के 56 वर्षीय अनुरा कुमारा दिसानायके और समागी जन बालावेगया (एसजेबी) के मुख्य विपक्षी साजिथ प्रेमदासा (57) से कड़ी टक्कर मिल रही है. विश्लेषकों का मानना है कि 1982 के बाद से श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है.

Read Also : क्या श्रीलंका की सड़कों पर मचेगा कोहराम ? अबतक दो की हो चुकी है मौत

अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक कर रहे हैं निगरानी

यूरोपीय संघ (इयू) और राष्ट्रमंडल के चुनाव पर्यवेक्षकों का एक समूह राष्ट्रपति चुनाव की निगरानी के लिए श्रीलंका पहुंच चुका है. ‘न्यूजफर्स्ट’ समाचार पोर्टल ने शुक्रवार को खबर दी कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव की निगरानी के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय चुनाव निगरानी संगठनों के 116 प्रतिनिधि श्रीलंका पहुंचे हैं. पर्यवेक्षकों में 78 इयू से हैं. इयू ने इससे पहले श्रीलंका में छह बार चुनाव निगरानी की है. अंतिम बार 2019 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इयू ने निगरानी की थी. इसके अतिरिक्त, निगरानी गतिविधियों में भाग लेने के लिए राष्ट्रमंडल के 22 प्रतिनिधि भी पहुंचे हैं.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >