Aircraft Crashed: अमेरिका के अरकंसास में उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ छोटा विमान, 5 लोगों की मौत

विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलस्की काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने बताया कि विमान बुधवार को ‘बिल एंड हिलेरी क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट’ के कई मील दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि विमान में पांच लोग सवार थे.

अमेरिका में अरकंसास के लिटिल रॉक औद्योगिक इलाके के बाहरी क्षेत्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त (Small aircraft crashed ) हो गया. जिसमें सवार एक पर्यावरण परामर्श कंपनी के पांच कर्मचारियों की मौत हो गई.

उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान

बताया जा रहा है कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलस्की काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कोडी बर्क ने बताया कि विमान बुधवार को ‘बिल एंड हिलेरी क्लिंटन नेशनल एयरपोर्ट’ के कई मील दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि विमान में पांच लोग सवार थे.

जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ जाने वाला था विमान

एफएए ने बताया कि दो इंजन वाले विमान बीच बीई20 ने लिटिल रॉक हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह ओहायो के कोलंबस में ‘जॉन ग्लेन कोलंबस इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ जाने वाला था. बर्क ने विमान में सवार यात्रियों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है. एफएए ने कहा कि वह और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा.

Also Read: Air India की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आयी बड़ी वजह

विमान दुर्घटना से हुई साल 2023 की शुरुआत

साल 2023 में बड़े विमान दुर्घटना की बात करें, तो नेपाल में प्लेन क्रैश को भला कौन भूल सकता है. 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गयी थी. विमान में पांच भारतीय भी सवार थे.

Also Read: Tanzania Plane Crash: तंजानिया विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, जानिए कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >