Sheikh Hasina: क्या वापस बांग्लादेश जाएगी शेख हसीना? यूनुस सरकार ने की मांग, भारत सरकार को लिखा पत्र

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर यहां रह रही पूर्व पीएम शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है. विदेश मंत्रालय के सलाहकार डॉ तौहीद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर हसीना को वापस भेजने की मांग की है.

Sheikh Hasina, Yunus government demands to send back Sheikh Hasina: बांग्लादेश सरकार ने भारत से पूर्व पीएम शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है. यूनुस सरकार ने इसके लिए भारत सरकार को एक पत्र भी लिखा है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सोमवार को कहा बताया कि उसने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका वापस भेजने के लिए भारत को एक राजनयिक संदेश भेजा है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश मंत्री तौहीद हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ‘हमने भारत सरकार को एक राजनयिक संदेश भेजा है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में न्यायिक प्रक्रिया के लिए शेख हसीना को वापस ढाका भेजा जाए.’ गृह मंत्रालय के सलाहकार जहांगीर आलम ने भी कहा है कि उनके कार्यालय ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना के प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा है.

भारत-बांग्लादेश के बीच हैं प्रत्यर्पण संधि- जहांगीर आलम

गृह मंत्रालय के सलाहकार जहांगीर आलम ने कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय को एक पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि प्रक्रिया अभी जारी है. आलम ने यह भी कहा कि ढाका और नई दिल्ली के बीच प्रत्यर्पण संधि पहले से ही मौजूद है और इस संधि के तहत हसीना को बांग्लादेश वापस लाया जा सकता है.

शेख हसीना के खिलाफ जारी हुआ है वारंट

ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने ‘मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार’ के लिए पूर्व पीएम शेख हसीना और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों, सलाहकारों समेत सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. इससे पहले भी बांग्लादेश की कोर्ट ने कई मामलों में शेख हसीना को पेशी का निर्देश दिया हुआ है. बता दें, तख्तापलट के बाद शेख हसीना पांच अगस्त को बांग्लादेश छोड़ दिया था. वो उस समय से भारत में निर्वासन में रह रही हैं.

शेख हसीना ने बांग्लादेश सरकार पर लगाये थे आरोप

शेख हसीना छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बीच अपना देश छोड़कर भारत आ गई थीं. अगस्त महीने से ही वो भारत में रह रही है. बीते दिनों उन्होंने बांग्लादेश की सरकार पर तीखा हमला किया था. शेख हसीना के बयान से अंतरिम सरकार ने खलबली मच गई थी. शेख हसीना ने एक सार्वजनिक संबोधन में अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर नरसंहार करने और अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया था. हसीना अपने अमेरिका स्थित बेटे सजीब वाजेद या अवामी लीग के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बयान जारी किया था.

Also Read: Sriram Krishnan : यूं ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने श्रीराम कृष्णन को बनाया AI सीनियर पॉलिसी एडवाइजर, जानें ये खास बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >