SCO Summit Video: जिनपिंग ने एससीओ समिट में पीएम मोदी का खास अंदाज में किया स्वागत, देखें वीडियो

SCO Summit Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में पहुंच चुके हैं. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

SCO Summit Video: एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी के स्वागत में जिनपिंग की पत्नी भी मौजूद थीं. पीएम के साथ जिनपिंग दंपत्ति ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने इन नेताओं से की मुलाकात

तिआनजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा- “तिआनजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से मिलकर बहुत खुशी हुई. नेपाल के साथ भारत के संबंध बहुत गहरे और विशेष हैं.” एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा- ” मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत की. मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है.” मिस्र के पीएम से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, “एससीओ शिखर सम्मेलन में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली से मुलाकात की. कुछ साल पहले की अपनी मिस्र यात्रा को याद किया. भारत-मिस्र मित्रता प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है.” पीएम मोदी ने बेलारूस के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिलकर खुशी हुई। जहाँ तक हमारे देशों का संबंध है, हम दोनों भविष्य में मिलने वाले लाभकारी अवसरों को लेकर बहुत आशावादी हैं.” ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने लिखा, “ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति श्री इमोमाली रहमान से बातचीत करके हमेशा खुशी होती है. भारत के व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध बढ़ रहे हैं, और यह एक अद्भुत संकेत है.” पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- “कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव के साथ विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ. हमारे देश ऊर्जा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और फार्मा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: PM Modi And Xi Jinping Meeting: 55 मिनट की गुप्त डील! मोदी-शी में क्या हुई बात?

भारत और चीन के बीच ‘दोस्ती’ सही विकल्प है: शी जिनपिंग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रविवार को कहा कि दोनों देशों का मित्र बनना सही विकल्प है और उन्हें सीमा विवाद को अपने संबंधों को परिभाषित नहीं करने देना चाहिए. दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर हुई. शी ने मोदी से कहा कि दोनों एशियाई पड़ोसियों को अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और सीमा मुद्दे को समग्र चीन-भारत संबंधों को परिभाषित नहीं करने देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >