SCO में भारत, चीन और रूस का दबदबा! जानिए क्या है पाकिस्तान की हैसियत?

शंघाई सहयोग संगठन में चीन, रूस और भारत सबसे प्रभावशाली सैन्य शक्तियों में शामिल हैं. जानिए एससीओ में पाकिस्तान की सैन्य ताकत, रणनीतिक भूमिका और उसकी वास्तविक स्थिति क्या है.

शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO 10 सदस्य देशों का सबसे बड़ा यूरेशियाई समूह है.इसमें चीन, रूस और भारत जैसी बड़ी ताकतों के साथ पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये 9 देशों का समूह था लेकिन 2024 में बेलारूस के शामिल होने के बाद SCO की सदस्य देशों की संख्या 10 हो गई.

इस संगठन को लेकर अक्सर एक सवाल किया जाता है कि अगर सैन्य क्षमता के साथ अर्थव्यवस्था, परमाणु क्षमता, रक्षा बजट, औद्योगिक क्षमता, ऊर्जा संसाधन और अन्य रणनीतिक ताकतों को भी एक साथ देखा जाए, तो SCO में सबसे ज्यादा ताकत किस देश के पास है?

सैन्य ताकत में रूस सबसे आगे

  • ग्लोबल फायरपावर के 2026 इंडेक्स में रूस संगठन में का सबसे ऊंचा रैंक वाला देश है. दुनिया की रैंकिंग में रूस अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है. जबकि चीन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर हैं. पाकिस्तान 14वें तथा ईरान 16वें नंबर पर है.
  • चीन की सैन्य क्षमता तेजी से आधुनिक हो रही है और उसकी नौसैनिक तथा मिसाइल क्षमता खास तौर पर महत्वपूर्ण है. वहीं भारत की थलसेना, वायु और समुद्री क्षमता भी उसे एससीओ के भीतर एक प्रमुख सैन्य शक्ति बनाती है.
  • सबसे जरूरी यह समझना है कि यह रैंकिंग सैनिकों की संख्या के साथ हथियार, वित्तीय क्षमता, रसद, भूगोल और दूसरे कारकों को मिलाकर तैयार की जाती है. इसलिए यह सीधे सैन्य बजट या परमाणु ताकत की रैंकिंग नहीं है.

ये भी पढ़ें: एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?

परमाणु ताकत में भी रूस का दबदबा

  • परमाणु हथियारों के मामले में SCO की तस्वीर और ज्यादा साफ है.
  • एसआईपीआरआई के जनवरी 2026 के अनुमान के मुताबिक रूस के पास करीब 5,420 परमाणु हथियार हैं. इसके बाद चीन के करीब 620, भारत के करीब 190 और पाकिस्तान के करीब 170 परमाणु हथियार हैं. एससीओ के बाकी छह सदस्य परमाणु संपन्न देश नहीं हैं.
  • चीन के परमाणु भंडार में लगातार बढ़ोतरी हुई है. एसआईपीआरआई के अनुसार 2025 के दौरान चीन का अनुमानित भंडार करीब 600 से बढ़कर 620 हथियार हुआ.

भारत सबसे तेजी से बढ़ता हुआ अर्थव्यवस्था

  • आर्थिक ताकत की बात करें तो चीन एससीओ का सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र है. भारत एससीओ की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है और विकास दर के मामले में चीन से भी आगे है.
  • आईएमएफ ने 2026 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 6.5 फीसदी और चीन की करीब 4.4 फीसदी आंकी है.

एससीओ में कहां खड़ा है पाकिस्तान ?

  • पाकिस्तान 2017 में भारत के साथ SCO का पूर्ण सदस्य बना था. आज वह संगठन के 10 सदस्य देशों में शामिल है.
  • सैन्य ताकत के लिहाज से पाकिस्तान 2026 में 14वें स्थान पर है. एशिया की सूची में वह आठवें स्थान पर आता है. इसलिए वह भारत, चीन और रूस से नीचे है, लेकिन फिर भी SCO के महत्वपूर्ण सैन्य देशों में गिना जाता है.
  • हालांकि, पाकिस्तान की अहमियत सिर्फ उसकी सैन्य क्षमता तक सीमित नहीं है. वह दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के बीच एक महत्वपूर्ण भौगोलिक कड़ी है. चीन के साथ उसके करीबी रणनीतिक संबंध भी एससीओ के समीकरण में महत्वपूर्ण हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer : दूध-चीनी, तेल-गैस महंगे और आम आदमी की जेब खाली, फिर 7.8% GDP ग्रोथ का क्या है अर्थ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >