'भारत-चीन बिना रुकावट कारोबार पूरी दुनिया के हित में', चीनी विदेश मंत्री से बोले एस जयशंकर

India China Discussion: सोमवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं. बीजिंग में जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्मक संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत लाभकारी हैं. उन्होंने कहा कि यह आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को संभालने से ही संभव हो सकता है.

India China Discussion: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ कई मुद्दों पर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों में द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में हुई अच्छी प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि अब भारत और चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने की ओर ध्यान देना चाहिए. बैठक में अपने शुरुआती भाषण में जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध इस आधार आगे बढ़ सकते हैं कि भारत और चीन के बीच मतभेद विवाद में नहीं बदलना चाहिए और न ही प्रतिस्पर्धा संघर्ष का रूप लेना चाहिए. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिबंधात्मक व्यापारिक कदमों और बाधाओं से बचने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. जयशंकर का इशारा चीन की ओर से महत्वपूर्ण खनिजों के निर्यात पर रोक लगाने से था.

एससीओ की बैठक में शामिल हुए हैं एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे हैं, उनके चाइना पहुंचने के कुछ ही देर बाद चीनी विदेश मंत्री के साथ बैठक हुई. मीटिंग मं जयशंकर ने कहा ‘‘ हमारे द्विपक्षीय संबंध में इस बात की जरूरत है कि हम अपने संबंधों के सिलसिले में दूरदर्शी पहल करें.’’ उन्होंने कहा ‘‘अक्टूबर 2024 में कजान में हमारे नेताओं की बैठक के बाद से भारत-चीन संबंध धीरे-धीरे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. हमारी ज़िम्मेदारी इस गति को बनाए रखने की है.’’

सीमा से जुड़े विवाद पर ध्यान देने की जरूरत- एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा ‘‘हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में बीते नौ महीने में काफी प्रगति की है. यह सीमा पर तनाव के समाधान और शांति बनाये रखने की हमारी क्षमता का परिणाम है.’’ उन्होंने कहा ‘यह पारस्परिक रणनीतिक विश्वास और द्विपक्षीय संबंधों के सुचारू विकास का मूलभूत आधार है. अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम तनाव कम करने समेत सीमा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दें.’ एस जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी देशों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत-चीन संबंधों के कई पहलू और आयाम हैं. उन्होंने कहा ‘‘हमारे लोगों के बीच आदान-प्रदान को सामान्य बनाने की दिशा में उठाए गए कदम निश्चित रूप से परस्पर लाभकारी सहयोग को बढ़ावा दे सकते हैं.

पूरी दुनिया के लिए भारत-चीन स्थिर और रचनात्मक संबंध अहम- एस जयशंकर

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्मक संबंध न केवल भारत और चीन के लिए बल्कि बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत लाभकारी हैं. उन्होंने कहा ‘‘यह आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को संभालने से ही संभव है.’’ उन्होंने कहा ‘‘पहले भी हमारे बीच इस बात पर सहमति बन चुकी है कि मतभेद विवाद में नहीं बदलना चाहिए और न ही प्रतिस्पर्धा संघर्ष का रूप लेना चाहिए. इसी आधार पर, हम अब अपने संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >