Russia Ukraine War : हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहता है रूस, देखें वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्या कहा

Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का अंत रूस पर निर्भर है. उसे ही यह युद्ध खत्म करना होगा, क्योंकि उसी ने इसे शुरू किया था. जेलेंस्की ने कहा कि अब स्थायी शांति की जरूरत है. अलास्का में पुतिन से ट्रंप मिलने वाले हैं. इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान सामने आया है.

Russia Ukraine War : शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वह कीव के इलाकों पर कब्जे को ‘कानूनी रूप’ देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि शांति समझौते की कोशिशें तेज हो रही हैं. जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का अंत रूस पर निर्भर है और उसे ही वह युद्ध खत्म करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि युद्ध उसने शुरू किया था.

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “सबसे पहले, युद्ध का न्यायपूर्ण अंत होना चाहिए. यह रूस पर निर्भर है.” जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी युद्धविराम के महत्व को समझते हैं. यहां हो रही हत्याओं को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा, “इसके खिलाफ सिर्फ एक ही व्यक्ति खड़ा है… पुतिन.. उसके पास सिर्फ मारने की ताकत है. वह हत्याएं रोकने को सबसे ऊंची कीमत पर बेचने की कोशिश कर रहा है.”

अलास्का में पुतिन से मिलने वाले हैं ट्रंप

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जरूरत सिर्फ थोड़े समय के विराम की नहीं, बल्कि स्थायी शांति की है. उन्होंने तुरंत युद्धविराम की मांग की और बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनसे यही बात कही. यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप युद्ध खत्म करने के प्रयास में 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें : व्लादिमिर पुतिन से मिलकर क्या कहेंगे डोनाल्ड ट्रंप? मुलाकात की खबर पर लगी मुहर

उन्होंने कहा, “मैंने किसी भी देश को अमेरिका की युद्ध खत्म करने की क्षमता पर शक जताते नहीं सुना. अमेरिका के राष्ट्रपति के पास ऐसा करने की ताकत और इच्छा दोनों हैं. यूक्रेन ने फरवरी से ही राष्ट्रपति ट्रंप के सभी प्रस्तावों का समर्थन किया है.”

जमीन पर कब्जा करना चाहता है रूस : वोलोदिमीर जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह जमीन पर कब्जा और कब्जे को कानूनी रूप देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि क्रीमिया खोने के बाद उनका देश दूसरी बार अपना बंटवारा होने नहीं देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >