Russia Ukraine War: रूस पर लग सकता है और बैन! ट्रंप ने दिए संकेत, कहा- प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर हो रहा विचार

Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध के समाधान के लिए रूस पर प्रतिबंध और शुल्क लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा कि ये प्रतिबंध तब तक बरकरार रह सकते हैं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता.

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो रूस के खिलाफ प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा कि ये प्रतिबंध तब तक बरकरार रह सकते हैं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता. ट्रंप का यह पोस्ट उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति को यूक्रेन पर समझौते के मकसद से दबाव बढ़ाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा “रूस और यूक्रेन अभी बातचीत की मेज पर आएं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.”

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘रूस इस समय युद्ध के मैदान में यूक्रेन की पूरी तरह से पिटाई कर रहा है, मैं रूस पर बड़े पैमाने पर बैंकिंग प्रतिबंध, प्रतिबंध और टैरिफ लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, जब तक कि युद्ध विराम और शांति पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता. रूस और यूक्रेन अभी बातचीत की मेज पर आ जाओ, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.”

ट्रंप और जेलेंस्की में हुई थी तीखी बहस

इससे पहले व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की के बीच युद्ध को लेकर तीखी बहस हुई थी. राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें रूस से समझौता करने पर जोर दे रहे थे. ट्रंप ने आरोप लगाया था कि आम लोग की मौत हो रही है. उनकी हठ के कारण तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है. ट्रंप ने यूक्रेन को अमेरिका की ओर से दी जा रही सैन्य मदद पर भी अस्थायी रोक लगा दिया है.

जारी है यूक्रेन पर रूस का हमला

रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन सालों से युद्ध छिड़ा है. रूस ने गुरुवार देर रात यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किया था. यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुशेंको ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा था “यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं.” यूक्रेन की ओर से बताया गया कि इन हमलों में एक बच्चे समेत कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं. रूस के हमलों के कारण यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता में कमी आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >