Russia Ukraine War: नरेंद्र मोदी रुकवा सकते हैं जंग, जॉर्जिया मेलोनी को भी भरोसा

Russia Ukraine War: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत भूमिका निभा सकता है. इससे पहले पीएम मोदी पर रूस भी भरोसा जता चुका है.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इसको केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रुकवा सकते हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी यही बात कही है. दरअसल, मेलोनी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच का समाधान भारत और चीन ही निकाल सकता है. ‘फ्रांस 24’ ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है.

जॉर्जिया मेलोनी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि युद्ध के समाधान में चीन और भारत की भूमिका होनी चाहिए जो काफी जरूरी है. एकमात्र ऐसी चीज जो नहीं हो सकती, वह यह सोचना है कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर जंग का हल निकाला जा सकता है.

रूस को भी भारत पर है पूरा भरोसा

जॉर्जिया मेलोनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया, जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर संपर्क में हैं. एक अलग बयान में, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भारत, यूक्रेन के साथ बातचीत को सुविधाजनक बनाने में भूमिका निभा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी पुतिन, जेलेंस्की और अमेरिका के साथ स्वतंत्र रूप से बात करते हैं.

Also Read : जेलेंस्की को पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ‘यूक्रेन-रूस युद्ध से बाहर निकलने के रास्ते तलाशें’, 10 बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी यूक्रेन की यात्रा

अगस्त के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा के बाद यूक्रेन पहुंचे थे. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन की यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने शांति को लेकर बात की थी. कीव में उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और रूस के साथ जारी युद्ध को लेकर बात की. साल 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा थी जिसके कई मायने निकाले जा रहे थे.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >