Russia-Ukraine War: अचानक यूक्रेन पहुंचे बोरिस जॉनसन, सामने आया ये वीडियो

Russia-Ukraine War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिये जाने वाले दीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नये पैकेज पर चर्चा की.

Russia-Ukraine War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिये जाने वाले दीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नये पैकेज पर चर्चा की.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी. यह यात्रा जॉनसन की ओर से यूक्रेन को उच्च क्षमता वाले सैन्य उपकरण खरीदने के लिए और 10 करोड़ पाउंड देने के एलान के एक दिन बाद हुई.

जॉनसन ने कहा है कि लगातार रूसी हमले के बीच ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करना चाहता है, ताकि वह अपनी रक्षा कर सके. यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख एंड्रिज सिबिहा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेता कीव में मुलाकात की.

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शाल्त्स के साथ शुक्रवार को एक प्रेसवर्ता के दौरान जॉनसन ने कहा था कि वह यूक्रेनी सेना को विमान रोधी मिसाइल और अन्य 800 टैंक रोधी मिसाइल देंगे. इसके अलावा, उन्होंने और अधिक हेलमेट, रात में देखने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य हथियार देने का वादा किया.

गौरतलब है कि, 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था. हमले के बाद से ये पहला मौका है जब कोई जी 7 का सदस्य देश यूक्रेन की यात्रा कर रहा है. बता दें यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध को 45 से ज्यादा दिन हो हो गए है. इस बीच रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर निशाना साध रहा है. रूसी बमबारी में यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >