पोलैंड में डिजिटल अफेयर्स मंत्रालय के बाहर रोबोटों ने प्रदर्शन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी रोबोटों ने सरकार से मांग एआई पर कड़े नियम बनाने की मांग उठाई.
नौकरियों पर AI के असर को लेकर चिंता
नौकरियों पर AI के असर को लेकर चिंता प्रदर्शन आयोजित करने वालों का कहना है कि AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल आने वाले समय में श्रम बाजार और नौकरियों को प्रभावित कर सकता है. उनका जोर AI के विकास और इस्तेमाल के लिए बेहतर नियमन तैयार करने पर है.
रोबोटों का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय
रोबोटों का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय मंत्रालय के बाहर रोबोटों का इस तरह ‘प्रदर्शन’ करना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. ये रोबोट, जो भविष्य के काम का प्रतीक थे, मंत्रालय के बाहर खड़े थे, जो AI के बढ़ते प्रभाव को दर्शा रहे थे. यह विरोध प्रतीकात्मक तौर पर AI के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े रोजगार संबंधी सवालों को सामने लाने के लिए किया गया.
