लाल सागर में यमन तट के पास कार्गो शिप पर हमला, ब्रिटिश सेना ने की पुष्टि

Red Sea Cargo Ship: लाल सागर (Red Sea) में यमन तट के पास रविवार को एक अज्ञात हथियारबंद समूह ने एक मालवाहक जहाज (Cargo Ship) पर हमला कर दिया. ब्रिटिश सेना ने इस घटना की पुष्टि की है.

Red Sea Cargo Ship: यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) केंद्र के हवाले से एपी न्यूज ने बताया- हमला तटीय शहर होदेइदा से करीब 30 समुद्री मील (55 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में हुआ. होदेइदा शहर पर इस समय ईरान समर्थित हूती (Houthi) विद्रोहियों का नियंत्रण है.

जहाज के चालक दल ने हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई

एपी के अनुसार यूकेएमटीओ ने बताया कि जहाज के चालक दल ने अज्ञात सशस्त्र हमलावरों द्वारा निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. फिलहाल संबंधित सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं.

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

कार्गो जहाज पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकवादी या विद्रोही संगठन ने नहीं ली है. हालांकि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर फिर से हमले शुरू करने की धमकी दी थी, लेकिन इस घटना को लेकर हूती प्रवक्ता की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति ट्रंप अब तक जीवित क्यों है? अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजा यह सवाल

पहले भी हो चुके हैं हमले

गाजा युद्ध के दौरान हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में बाब अल-मंडेब जलडमरूमनध्य के पास से गुजरने वाले जहाजों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं. इन हमलों के डर से कई शिपिंग कंपनियों को स्वेज नहर के बजाय अफ्रीका के दक्षिणी छोर (केप ऑफ गुड होप) से होकर लंबा चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ा था.

सोमाली डाकुओं की बढ़ती सक्रियता

लाल सागर के साथ-साथ अदन की खाड़ी में भी सोमाली समुद्री डाकुओं की हलचल तेज हो गई है. इसी महीने 1 जुलाई को यमन के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बलहाफ से 76 समुद्री मील (140 किलोमीटर) दक्षिण में एक संदिग्ध समुद्री डाकू हमले की घटना सामने आई थी. तब एक छोटी नाव पर सवार चार हथियारबंद हमलावरों ने एक जहाज के ब्रिज को मामूली नुकसान पहुंचाया था.

ये भी पढ़ें: खामेनेई के जनाजे पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- एक ही शॉट में सबको खत्म कर सकते थे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >