Rain Alert: नेपाल में भारी बारिश का नया अलर्ट जारी, बाढ़ और भूस्खलन से 240 से अधिक की मौत

Rain Alert: नेपाल सरकार ने बुधवार को भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया. कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे हिमालयी देश में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

Rain Alert: नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कोशी और बागमती प्रांतों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भारी वर्षा होने की संभावना है. यह चेतावनी जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दोनों प्रांतों के कुछ हिस्सों में और अधिक भारी बारिश के संभावित खतरों का उल्लेख करने के बाद आयी है.

नेपाल सरकार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए), मुख्य जिला अधिकारियों और स्थानीय सरकारों से आपदाओं के संभावित जोखिम के प्रति सावधान रहने का आग्रह किया. मंत्रालय ने जनता से भी सतर्क रहने और भारी वर्षा और उसके परिणामों के संभावित जोखिमों को कम करने के लिए तैयार रहने की अपील की. नेपाल के गृहमंत्री ने कहा, मैंने कोशी और बागमती प्रांत के मुख्य जिला अधिकारियों और आपदा के खतरे वाले प्रांतों में सभी सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. लेखक ने बारिश के चलते होने वाले भूस्खलन और बाढ़ के मरद्देनजर प्रमुख राजमार्गों और सड़कों की स्थिति को देखते हुए यात्रियों से यात्रा करते समय सावधान रहने का आग्रह किया.

अब तक 13071 लोगों को बचाया गया

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 13,071 लोगों को बचाया गया है. वर्षा के चलते रविवार तक कई प्रांतों में व्यापक तबाही हुई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं. शुक्रवार से ही पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हैं. नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस सहित 20,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को खोज, बचाव और राहत वितरण के लिए तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >