Video: ताशकंद में पीएम मोदी का योगा सेशन, वीडियो शेयर कर कहा- योग को खूब पसंद करते हैं उज्बेक

Video: ताशकंद में पीएम मोदी के योग कार्यक्रम ने भारत-उज्बेकिस्तान के सांस्कृतिक रिश्तों को नया रंग दिया. स्थानीय लोगों ने भी इसमें उत्साह से हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उज्बेकिस्तान में योग को काफी पसंद किया जाता है और यह दोनों देशों को और करीब ला सकता है.

PM Modi in Uzbekistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 अगस्त) को ताशकंद में आयोजित एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम उज़्बेकिस्तान योग महासंघ की ओर से आयोजित किया गया था. पीएम मोदी ने कार्यक्रम की झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं. उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान के लोगों में योग को लेकर खास उत्साह और लगाव देखने को मिलता है.

ताशकंद में योग कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर ताशकंद पहुंचे हैं. इसी दौरान उन्होंने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और योग प्रेमियों ने भी भाग लिया.

क्रिस्टीना बोलीं- इससे दोनों देश और करीब आएंगे

ताशकंद में योग कार्यक्रम के बाद स्थानीय निवासी क्रिस्टीना ने इसे खास अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जैसी बड़ी हस्ती के साथ योग करना शानदार रहा. क्रिस्टीना के मुताबिक, योग भारत और उज़्बेकिस्तान के रिश्तों को नए स्तर तक ले जा सकता है. उन्होंने कहा कि इससे दोनों देश और करीब आएंगे और आपसी दोस्ती मजबूत होगी.

भारत की सॉफ्ट पावर के रूप में योग

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी योग को भारत की सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा बता चुके हैं. स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में उन्होंने योग, हस्तशिल्प, फिल्म, एनिमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट जैसी चीजों को भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर से जोड़ा था.

पीएम मोदी ने साझा कीं यात्रा की झलकियां

प्रधानमंत्री मोदी ने ताशकंद पहुंचने के बाद मिले स्वागत और अपने कार्यक्रमों की तस्वीरें भी शेयर कीं हैं. उन्होंने यांगी उज्बेकिस्तान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं.

भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों पर भी फोकस

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का मकसद भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. पीएम मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होनी है. इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

पीएम मोदी की चौथी उज्बेकिस्तान यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है. इससे पहले भी वह अलग-अलग मौकों पर इस मध्य एशियाई देश का दौरा कर चुके हैं.

Also Read: मन की बात: PM मोदी बोले- नशामुक्ति पर कंटेंट बनाएं युवा, तिरंगे के साथ आईं 8 करोड़ सेल्फी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >