PM Modi China Visit: 7 साल बाद PM मोदी की चीन यात्रा, भारतीय नृत्य-संगीत के साथ होगा शानदार स्वागत

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी 7 साल के बाद चीन की यात्रा में कर रहे हैं. इससे पहले 27-28 अप्रैल 2018 को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर बैठक की थी. पीएम मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका ने भारत पर सबसे अधिक 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. चीन पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय नृत्य-संगीत की तैयारी की गई थी.

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन में ओडिसी और भरतनाट्यम नृत्य से स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ओडिसी नृत्य प्रस्तुति देने वाले नृत्य समूह की सदस्य झांग जिंगहुई ने कहा, “मैंने बचपन से ही ओडिसी सीखी है. बाद में मैंने इसे एक भारतीय गुरु से भी सीखा. मुझे यह बहुत पसंद है. मैंने इसे वर्षों तक सीखा और एक कलाकार के साथ-साथ एक शिक्षक भी बनी. मुझे लगता है कि शास्त्रीय नृत्य एक सागर की तरह है. अगर आप इसे सीखना चाहते हैं, तो आपको इसे गहराई तक ले जाना होगा, आपको कई कहानियां सीखनी होंगी… मैंने चीन के छात्रों को इन बातों से परिचित कराया और उन्हें यह बहुत पसंद आया. वे इसे लंबे समय तक और गहराई से सीखना चाहते हैं. उनके सामने प्रस्तुति देना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं उन्हें पहली बार देखूंगी. यह बहुत रोमांचक है. यह एक बहुत अच्छा मौका है.”

ये भी पढ़ें: India And Japan Friendship: कट्टर दुश्मनी से लेकर दोस्ती तक, कैसी रही है भारत और जापान की कहानी

पीएम के स्वागत में भरतनाट्यम करने वाली कलाकार ने क्या कहा?

धानमंत्री मोदी के स्वागत में भरतनाट्यम प्रस्तुति देने वाले नृत्य समूह की सदस्य जिन शानशान (ईशा) कहती हैं, “मैंने 1994 में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था. लगभग 30 साल हो गए हैं. आज के कार्यक्रम के लिए, हम लगभग एक महीने से तैयारी कर रहे हैं. हम एक नया आइटम तैयार किया है… मुझे लगता है कि अब ज्यादा से ज्यादा लोग इसे जानने और इसका आनंद लेने लगे हैं. मेरे लगभग 100 छात्र हैं. हम बहुत उत्साहित हैं और हमने खूब अभ्यास किया है. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.”

भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए आतुर

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य गजेंद्र शर्मा ने कहा, “अगर हम मिलते हैं, तो मुझे बहुत खुशी होगी. हम उनसे (पीएम मोदी) मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं. हम सभी बीजिंग से हैं. हम उनका सम्मान करते हैं, खासकर 2047 के लिए उनके विजन और सभी नागरिकों के लिए उनके काम के लिए. मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं.”

भारत और जापान के बीच हुए 13 समझौते

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान, भारत और जापान ने 13 प्रमुख समझौतों एवं घोषणाओं को अंतिम रूप दिया तथा कई परिवर्तनकारी पहलों की शुरुआत की घोषणा की. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा. मैं (जापान के) प्रधानमंत्री (शिगेरू) इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >