G-20 Summit: बाली में भारतीय समुदाय से मिले PM Modi, कहा- भारत का योग और आयुर्वेद पूरी दुनिया के लिए ताकत

G-20 Summit: इंडोनेशिया के बाली में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध अच्छे और कठिन दोनों समय में मजबूत रहे हैं.पीएम मोदी ने कहा कि भारत का योग और आयुर्वेद से पूरी दुनिया लाभान्वित हो रही है.

G-20 Summit: जी 20 सम्मेलन में शामिल लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया गये हुए हैं. यहां बाली में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवंत रखा है. उन्होंने कहा कि बाली के साथ भारत का हजारों वर्ष पुराना रिश्ता है.

हजारों साल पुराना संबंध: पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया के साथ भारत का संबंध सालों पुराना है. भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध अच्छे और कठिन दोनों समय में मजबूत रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में जब इंडोनेशिया भूकंप से प्रभावित हुआ था, हमने तुरंत ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया.

इंडोनेशिया 90 नॉटिकल मील पास: इंडोनेशिया के बाली में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने उस साल जब वो जकार्ता गये थे, उस समय उन्होंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया 90 नॉटिकल मील दूर हो सकते हैं, लेकिन वास्तव में हम 90 नॉटिकल मील दूर नहीं हैं, बल्कि 90 नॉटिकल मील करीब हैं.

योग और आयुर्वेद पूरी दुनिया के लिए ताकत: सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से विकास की राह में बढ़ रहा है. देश बड़े-बड़े लक्ष्यों को पूरा कर रहा है. पीएम मोदी ने योग और आयुर्वेद को लेकर कहा कि पूरी दुनिया योग और आयुर्वेद से लाभान्वित हो रहा है. भारत की योग और आयुर्वेद पूरी दुनिया के लिए ताकत बनकर उभरा है.

अग्रणी देश बन रहा है भारत: भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि, 2014 के पहले और 2014 के बाद देश में भारी बदलाव देखने को मिले हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में नंबर वन है. देश की इतनी बड़ी आबादी की वैक्सीन की दोनों खुराक दे दी गई है. यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >