जकार्ता में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान- बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया

PM Modi in Jakarta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

PM Modi in Jakarta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे, जहां उनका भव्य औपचारिक स्वागत किया गया. पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्ण ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ प्रदान किया गया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी प्रदान किया गया है. यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों और इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, यह भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन की अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए.

राष्ट्रपति सुबियांतो से होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय वार्ता होने जा रही है. इस बैठक में रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा, निवेश, डिजिटल सहयोग और क्षेत्रीय साझेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस यात्रा को भारत और इंडोनेशिया के बीच लगातार मजबूत हो रहे रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.


'एक्ट ईस्ट' और 'महासागर' विजन पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर’ (Mutual and Holistic Advancement for Security Across the Regions) विजन को आगे बढ़ाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारत का लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समावेशी वातावरण को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है.

सोशल मीडिया पर साझा किया स्वागत का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जकार्ता में मिले स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "इस्ताना मर्देका में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका धन्यवाद." उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >